Love Jihad Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर, कलावा पहनकर और शादी का झांसा देकर करीब 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध बनाए. लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनको देहव्यापार में धकेल देता था. यह आरोप बस्ती जिले में रहने वाली पीड़िता ने एक युवक अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पर लगाया है. हालांकि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में कुल 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है. फिलहाल, पुलिस की टीम लव जिहाद जैसा मामला सामने आने के बाद जांच में जुट गई है.
लव जिहाद का पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश में सरकार और प्रशासन की सख्ती के बावजूद लव जिहाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब बस्ती जिले में एक बड़े लव जिहाद के रैकेट का खुलासा हुआ है. बस्ती जिले की कलवारी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि मैं निजी अस्पताल में नौकरी करती थी, जहां 4 साल पहले एक युवक से मुलाकात हुई. उसने मुझे अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया और खुद को हिंदू बताते हुए बातचीत शुरू कर दी. इसके बाद उसने मोबाइल नंबर ले लिया. पहले काम से सिलसिले से फोन करता था लेकिन बाद में उसने प्रेम जाल में फंसाना शुरू कर दिया.
हिंदू बताकर प्रेम जाल में फंसाता था आरोपी
वह हमेशा अपने आप को हिंदू बताता और हाथ में कलावा पहनता ताकि उस पर शक न हो. जब दोस्ती बढ़ती गई तो उसने प्रेम जाल में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया. शादी का झांसा देकर काफी समय तक दुष्कर्म करता रहा. जब इसकी शिकायत करने उसके घर पहुंची तो उसने खुद और अपने भाई और दोस्तों के साथ गैंगरेप कराया. इस घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ेंः भारत-EU FTA ने कैसे बदला ट्रंप का गेम? 50 से टैरिफ घटाकर 18% करने की इनसाइड स्टोरी
300 से ज्यादा लड़कियों की वीडियो बनाने का आरोप
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी और उसका भाई दोनों अपने आप को हिंदू बताते और फिर लड़कियों को झांसे में लेकर उनके साथ संबंध बनाते फिर उनको ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बना लेते, ताकि कोई भी पीड़िता शिकायत न कर पाए. पीड़िता ने बताया कि दोनों भाई मिलकर करीब 300 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो बनाकर देश-विदेश में बेचते थे. लड़कियों से देह-व्यापार भी कराते थे. आरोपी अजफरुल हक थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके खिलाफ शिकायत करने को भी लोग डरते थे. लेकिन अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. गंभीर आरोपों को देखते हुए जांच तेज कर दी है.
