Vistaar NEWS

बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, फिर शव काटकर ‘नीले ड्रम’ में भर दिया, दिल दहला देगी लखनऊ की ये वारदात

Lucknow drum murder case

लखनऊ में बेटे ने पिता को मारी गोली

Lucknow Murder Case: मेरठ के ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड को अभी लोग भूल नहीं पाए हैं, कि अब लखनऊ से भी ऐसा ही मामला सामने आ गया. यहां भी मेरठ जैसा ही मामला है, लेकिन थोड़ा सा अलग है. मेरठ में पत्नी ने पति को मारा था, लेकिन यहां बेटे ने ही पिता को मारकर नीले ड्रम में भर दिया. करीब 4 दिनों बाद पुलिस को इसकी जानकारी लगी. फिलहाल, आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है. जानें क्या है पूरा मामला?

यह मामला उत्तर प्रदेश में लखनऊ के आशियाना इलाके का है. जहां पैथोलॉजी संचालक ने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए टोका तो उसने गोली मार दी. इसके बाद किसी को पता न चले, तो शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया और कई जगहों पर फेंक दिया. 20 फरवरी से लापता पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह का सोमवार की देर रात शव मिला है.

बेटे ने जुर्म कबूला

बता दें, मानवेंद्र सिंह के लापता होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन यह किसी को भी अंदाजा नहीं था कि बेटा इतना खतरनाक कृत्य करेगा. पुलिस ने शव मिलने के बाद बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया. पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और जुर्म कबूल लिया. इस घटना ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया, बल्कि पिता-पुत्र के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया.

पढ़ाई को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, पिता ने 20 फरवरी की सुबह बेटे को पढ़ाई के लिए कहा, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पिता ने बेटे को डराने के लिए बंदूक निकाल लिया. हालांकि कुछ ही देर बाद उसे साइड में रख दिया, लेकिन इस दौरान बेटे ने साइड में रखी राइफल उठाई और पिता के सीने में गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनकर उसके छोटी बहन आ गई, जिसे धमकाकर शांत कर दिया. हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाकर उसके टुकड़े किए और उन्हें कई अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. जबकि धड़ को नीले ड्रम में डाल दिया.

ये भी पढ़ेंः अमेरिका शुरू करने वाला है हमला? भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने को कहा

कैसे हुआ खुलासा?

जब मानवेंद्र सिंह 3-4 दिनों तक घर आते-जाते नहीं दिखाई दिए, तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने तलाश करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. बेटे से पूछताछ की तो पता चला कि उसने ही हत्या की है. अब पुलिस 19 साल के बेटे अक्षत प्रताप सिंह को पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर ली है. फिलहाल, बेटे से पूछताछ जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही और खुलासे होने की संभावना है.

Exit mobile version