Disha Salian Death Case: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दिशा के परिवार ने आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि उनके पुख्ता सबूत हैं. अब इस मामले पर पहली बार शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है.
उद्धव ने कहा कि दिशा सालियान केस को लेकर उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है. इस मामले से हमारा दूर-दूर तक संबंध नहीं है. बेवजह चरित्रहनन बहुत हो गया और अगर ये जारी रहा तो मैं बिना किसी से सलाह लिए कानूनी कार्रवाई पर मजबूर हो जाऊंगा.
उद्धव ने बताया कि वह इस मामले में अब तक इस वजह से चुप थे. क्योंकि सरकार ने एसआईटी बनाई थी. हमने उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से जांच करने देने के लिए चुप्पी साधे रखी. लेकिन इसके बाद भी लगातार नाम घसीटे जा रहे हैं.
आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?
आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं दिशा सालियान से कभी भी नहीं मिला और न ही उन्हें जानता था. आदित्य ने आरोप लगाया कि उनकी छवि को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है. यही वजह है कि उनका नाम दिशा सालियान मामले से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने एक्स पोस्ट में ये बात कही.
आदित्य ने आगे कहा कि पिछले 6 सालों से कुछ लोग जानबूझकर बार बार मेरा नाम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जबकि इसका कोई सबूत या संबंध नहीं है. कुल मिलाकर आदित्य और उनके पिता पहली बार इस मामले पर खुलकर बोले हैं. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. ठाकरे ने ये भी कहा कि सच्चाई के लिए और अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी.
दिशा के पिता ने लगाए थे कई गंभीर आरोप
दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को 12वीं मंजिल से गिरने से दिशा की मौत हो गई थी. ठीक इसके 6 दिन बाद ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे. दिशा के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का पहले गैंगरेप किया गया और उसके बाद उसे इमारत से नीचे फेंक दिया गया था. उन्होंने आदित्य ठाकरे समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR की मांग की थी. आगे कहा कि मैं 6 साल से इसका इंतजार कर रहा था. अब छह साल बाद फिर मामला सुर्खियों में है.
ये भी पढ़ें:Ujjain: महाकाल के दरबार में पहुंचे नितिन नवीन, भस्म आरती में हुए शामिल
