Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाव उमड़ पड़ा है. मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. भक्त पूजा, अर्चना और अभिषेक कर भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं. देशभर के सभी ज्योतिर्लिंग पर लाखों की संख्या में दर्शन के लिए लोग पहुंचे हैं. हर-हर महादेव की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है.
झारखंड के देवघर में श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की. अब तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्दालुओं ने यहां दर्शन किया. बाबा बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य शिखर पर मोर मुकुट बांधने की प्राचीन और अनूठी परंपरा निभाई जा रही है. यह रस्म दूल्हे के रूप में भगवान शिव के बारात से पहले उनके विशेष श्रृंगार को दर्शाती है.
#WATCH झारखंड | बाबा बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य शिखर पर मोर मुकुट बांधने की प्राचीन और अनूठी परंपरा निभाई जा रही है। यह रस्म दूल्हे के रूप में भगवान शिव के बारात से पहले उनके विशेष श्रृंगार को दर्शाती है।#Mahashivratri2026 pic.twitter.com/Bxr8L7xldE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2026
काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की गई. इस दौरान दर्शन के लिए लाखों की तादात में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भक्त हाथों में जल और प्रसाद लेकर भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. रात करीब 1 बजे से ही यहां पर लंबी लाइन लगी हुई है. शाम तक करीब 1.5 लाख भक्तों के आने का आंकड़ा पार हो जाएगा.
#WATCH वाराणसी(उत्तर प्रदेश): महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/cvM2lG87qx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2026
प्रयागराज प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर भारी-भीड़ को देखते हुए हाई-सिक्योरिटी इंतजाम किए हैं, UP ATS मोबाइल पेट्रोल स्क्वॉड प्रयागराज माघ मेला 2026 पर नज़र रख रहे हैं. बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा हुआ है.
#WATCH प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): प्रशासन ने हाई-सिक्योरिटी इंतज़ाम किए हैं, UP ATS मोबाइल पेट्रोल स्क्वॉड प्रयागराज माघ मेला 2026 पर नज़र रख रहे हैं क्योंकि महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त पावन स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/cDuExDeSvw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2026
महाकाल मंदिर में की गई विशेष पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई है. उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों का एक दिन पहले से ही तांता लगा हुआ है. रविवार की सुबह तकलाखो की तादात में श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. अभी भी लंबी कतारें लगी हुई हैं. जय श्री महाकाल और हर-हर महादेव के नारों से पूरा उज्जैन गूंज उठा है.
