TMC Ex-MLA Nirmal Ghosh Arrested: पश्चिम बंगाल के आरजी कर मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस ने आरोपी बनाए गए टीएमसी के पूर्व विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व विधायक पर दो दिन पहले ही आरजी कर पीड़िता की मौत के मामले में गड़बड़ी के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले की नए सिरे से जांच करने का आदेश दिया है.
आरजी कर पीड़िता की मौत के बाद उसके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बिना सहमति के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया था. पुलिस ने भी शव को पानीहाटी के श्मशान में ले जाकर जल्दी से अंतिम संस्कार करने की बात कही थी. इस दौरान श्मशान घाट पर दो शव पहले से ही कतार में लगे थे, लेकिन उनको पीछे छोड़ते हुए जल्दी अंतिम संस्कार कर दिया गया. इतना ही नहीं अंतिम संस्कार में परिवार की सहमति भी नहीं ली गई. परिजनों की बजाय पड़ोसियों के हस्ताक्षर होने की बात सामने आई है.
क्या है आरजी कर मामला?
यह मामला 9 अगस्त 2024 का है, जहां 31 साल की पीजी ट्रेनी डॉक्टर का आरजी कर अस्पताल के सेमिनार में शव मिला था. जब उसकी जांच की गई, तो पाया गया कि उसके साथ पहले रेप किया गया फिर मर्डर कर दिया गया. इस घटना के बाद प्रदेश में लोगों के अंदर खूब नाराजगी देखने को मिली और विरोध प्रदर्शन भी हुआ.
ये भी पढ़ेंः लाल किला ब्लास्ट पर UNSC का बड़ा खुलासा, AQIS ने रची थी हमले की साजिश
2 दिन पूर्व दर्ज हुई थी FIR
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले की दोबारा जांच करने का आदेश दिया है. यानी अब सीएम के निर्देश के बाद फिर शुरू से जांच की जाएगी. इसी बीच टीएमसी के पूर्व विधायक निर्मल घोष का नाम भी एफआईआर में शामिल कर लिया गया. निर्मल घोष के अलावा पानीहाटी नगरपालिका के काउंसलर सोमनाथ डे और पीड़िता के पड़ोसी संजीव मुखर्जी के नाम भी मामला दर्ज कर लिया गया. आज गुरुवार को पूर्व विधायक को पुलिस ने ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है.
