Koel Mallick: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सालों पहले बनाई उनकी पार्टी अब ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही है. लगातार उनके कई पुराने सहयोगी साथ छोड़ रहे हैं. इसी कड़ी में TMC सांसद कोयल मल्लिक ने इस्तीफा दे दिया है. कोयल से पहले 3 सांसदों ने भी इस्तीफा दिया था.
सूत्रों के मुताबिक, TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है. कोयल से पहले 3 सांसदों ने भी इस्तीफा दिया था. जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने फिर मौका दिया है.
अब कुल मिलाकर राज्यसभा में टीएमसी के सांसदों की संख्या घटकर 9 रह गई है. कहा यह भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और नेता ममता का साथ छोड़ सकते हैं. कोयल को टीएमसी ने फरवरी महीने में ही राज्यसभा भेजने का ऐलान किया था. इसके बाद 6 अप्रैल को उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी. अभी उन्हें टीएमसी से सांसद बने हुए 3 महीने का ही समय हुआ था.
6 महीने पहले ही टीएमसी ने भेजा था राज्यसभा
कोयल फुलटाइम राजनेता से पहले कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी काम कर रही थीं. 44 साल की कोयल मल्लिक टीएमसी का ग्लैमरस चेहरा हैं. उनके पिता का नाम रंजीत मल्लिक है,उनकी मां का नाम दीपा मल्लिक हैं. कोयल का परिवार भावानीपुर का है. तृणमूल कांग्रेस के पास राज्यसभा में कुल 13 सांसद थे. 4 सांसदों के इस्तीफे के बाद यह संख्या महज 9 रह गई है. कोयल मल्लिक की राज्यसभा सीट का कार्यकाल अप्रैल, 2032 तक है.
ये भी पढ़ें: ‘कार्यालय पर आसूं गैस के गोले क्यों दागे?’, नरोत्तम मिश्रा ने दतिया एसपी को धमकाया, बोले- मैं भूलने वाला नहीं
