Mani Shankar Aiyar on Congress: कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वे किसी और नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. केरल में अय्यर ने कुछ ऐसा बोला, जिसने उनकी अपनी पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया है. तिरुवनंतपुरम में एक तरफ जहां उन्होंने पिनराई विजयन के फिर से मुख्यमंत्री बनने की बात कही, वहीं राहुल गांधी पर भी तंज कसा है. अय्यर ने कहा, ‘मैं नेहरूवादी और राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं हूं.’
‘पवन खेड़ा, जयराम नरेश का तोता है’
मणिशंकर अय्यर ने पवन खेड़ा पर जमकर निशाना साधा है. अय्यर ने कहा, ‘पवन खेड़ा जैसे आदमी को पार्टी का प्रवक्ता बना दिया है. पार्टी ऐसी बेवकूफी कैसे कर सकती है. पवन खेड़ा तो एक कठपुतली है. खेड़ा तो जयराम नरेश का तोता है. पवन खेड़ा जैसे लोग कांग्रेस के प्रवक्ता हैं, तो समझिए कि कांग्रेस की हालत क्या होगी.’
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Mani Shankar Aiyar says, "…I am in the Congress party, I haven't left it. If Pawan Khera is going to expel me, I will happily go outside and kick his backside after I have left." pic.twitter.com/Y0Ypri0tO5
— ANI (@ANI) February 16, 2026
पिनराई विजयन के फिर से सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी
मणिशंकर अय्यर ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है. अय्यर ने कहा, ‘मैं कांग्रेस नेता होने के बावजूद कहता हूं कि यूडीएफ की जीत हो और सत्ता में वापसी हो. पिनराई विजयन फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं, क्योंकि केरल की जनता उनके काम को पसंद करती है.’
अय्यर ने आगे कहा कि मौजूदा समय में पार्टी के सभी नेता एक-दूसरे का गला काटने के लिए तैयार हैं. जब नेहरू पीएम बने तो सभी ने उन्हें स्वीकार किया. अगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिंदा होते तो वे देश के राष्ट्रपति बनते.
‘मैं पवन खेड़ा की पिटाई करूंगा’
इतना नहीं अय्यर ने पवन खेड़ा को पीटने तक की बात कह दी. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं. लेकिन अगर मुझसे कहा जाएगा तो मैं खुशी-खुशी पार्टी को छोड़ दूंगा. मुझे लगता है कि पवन खेड़ा मुझे पार्टी से निकालने वाले हैं. लेकिन अगर मुझे वे पार्टी से निकालते हैं तो मैं पार्टी छोड़ दूंगा और बाहर निकलकर उनकी पिटाई कर दूंगा.’
कांग्रेस ने अय्यर को बताया बूढ़ा चाचा
वहीं मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि मणिशंकर अय्यर ऐसा क्यों कह रहे हैं, उन्हें नहीं पता है. अय्यर को नजरअंदाज करना चाहिए. अय्यर बूढ़े चिड़चिड़े नेताओं की तरह की व्यवहार कर रहे हैं. उनकी बात को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देना चाहिए. वो अब कांग्रेस पार्टी में नहीं हैं.
ये भी पढे़ं: आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
