Manjalpur Bypoll Result: गुजरात की मांजलपुर सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. इसी सीट के परिणाम मध्य प्रदेश की ताजा और बिहार की बांकीपुर से बिल्कुल अलग हैं. यहां से बीजेपी के प्रत्याशी ने उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग की साइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने इस सीट पर 30630 वोटों से जीत दर्ज की है. यहां कुल मिलाकर 2 ही प्रत्याशी मैदान में थे.
मांजलपुर में बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी भीखाभाई रबारी को 30,499 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पार्टी का सीट पर कब्जा बरकरार रखा है. इस जीत को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है, जबकि विपक्ष को इस सीट पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.
यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि बीजेपी को बिहार और मध्य प्रदेश में करारा झटका लगा हैं. दतिया और बांकीपुर दोनों ही सीटों पर बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है. ऐसे में यह जीत बीजेपी के बेहद खास मानी जा रही है.
मांजलपुर में क्यों कराया गया उपचुनाव?
गुजरात की मांजलपुर सीट सीनियर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद रिक्त घोषित कर दी गई थी. यही वजह है कि इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है. खास बात यह भी रही कि बीजेपी ने यह सीट उपचुनाव में अपने पास रखी. इस सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार बहुत कम मतदान हुआ था.यहां 37.50 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसने हर किसी की टेंशन बढ़ा दी थी.
जीत के बाद क्या बोले सतेंद्र भाई पटेल
मांजलपुर उपचुनाव में बीजेपी कैंडिडेट सतेंद्र भाई पटेल की जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र के बाहर ही जश्न मनाया. इसके बाद उनका रोड शो निकाला गया. जीत के बाद सतीश पटेल ने कहा कि मंजलपुर की जनता ने जिस तरह योगेश काका को प्यार और समर्थन दिया, उसी तरह मुझे भी आशीर्वाद दिया है.
ये भी पढ़ें:‘सख्ती करने वाले पुलिस वालों को न बचाएं…’, NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सुनवाई में क्या कहा?
