Vistaar NEWS

AI Impact Summit में यूथ कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर भड़कीं मायावती, जानें क्या कहा

Mayawati

यूथ कांग्रेस के प्रदर्श पर भड़कीं मायावती

Mayawati On Youth Congress Protest: दिल्ली के भारत मंडपम में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस विरोध किया. जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी देशभर में विरोध कर रही है, तो वहीं अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी विरोध जताया है. BSP प्रमुख मायावती ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इसे अशोभनीय बताया और चिंता जाहिर की है.

क्या बोलीं मायावती?

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे, तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था. इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है, जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं. वह अति-अशोभनीय व निंदनीय है. अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है, अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा.”

AI Impact Summit किया था प्रदर्शन

दरअसल, कल यानी शुक्रवार, 20 फरवरी को AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किए. इस दौरान करीब 8-10 कार्यकर्ता भारत मंडपम परिसर के अंदर घुसकर भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. कार्यकर्ताओं ने ‘पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के भी नारे लगाए. इससे बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ेंः Tariff on India: 10% या 18%… अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत को कितना देना होगा टैरिफ?

BJP ने देशभर में किया प्रदर्शन

हालांकि, इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बाहर कर दिया. हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पटियाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड दी है. आज भाजपा ने भी इस घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया है. भाजपा ने कांग्रेस को एंटी नेशनल पार्टी बताया है.

Exit mobile version