Delhi Meerut Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार 22 फरवरी को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. मेरठ और दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए यह दिन ऐतिहासिक रहने वाला है. इससे लोगों का काफी समय बचेगा. सबसे ज्यादा फायदा प्रतिदिन सफर करने वालों को मिलेगा. मेट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच चलेगी. इसके साथ ही पीएम मोदी दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक रैपिड रेल के पूरे रूट का भी उद्घाटन करेंगे. यानी एक ही दिन में डबल सौगात मिलने वाली है.
सबसे तेज दौड़ेगी मेरठ मेट्रो
यह 120 किलोमीटर स्पीड के साथ देश की सबसे तेज मेट्रो होगी. मेरठ से चलने के बाद मेट्रो सभी स्टेशनों पर सिर्फ 1 मिनट के लिए रुकेगी. इसके अलावा शुक्रवार को रैपिड रेला का विशेष ट्रायल भी किया जा चुका है. रैपिड रेल से मेरठ से दिल्ली का सफर सिर्फ 40 मिनट का रहेगा. इससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा.
160 किमी. की स्पीड से दौड़ेगी रैपिड रेल
शुक्रवार को ट्रायल के दौरान सराय काले खां से दोपहर 12 बजे नमो भारत ट्रेन रवाना हुई, जो 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते हुए केवल 39 मिनट में बेगमपुल स्टेशन का सफर तय कर लिया लेकिन यह सफर नॉन-स्टॉप रहा. अब बेगमपुल स्टेशन से मेरठ साउथ तक का सफर मेट्रो में करीब 10 मिनट के अंदर पूरा होगा. यानी मेट्रो 120 किलोमीटर प्रति घंटे और रैपिड रेल करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी.
ये भी पढे़ंः ‘नाइजीरिया में मेरे नाम से बन रहीं फर्जी साइट्स, बहन और वकील को भेजे मैसेज’, जयपुर में बोले CJI सूर्यकांत
दिल्ली-गाजियाबाद 55 मिनट में सफर होगा पूरा
नमो भारत के माध्यम से मेरठ साउथ से 7 स्टेशनों को पार करते हुए सीधे आनंद विहार पहुंचा जा सकेगा. 82 किलोमीटर लंबे सफर को केवल 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, लेकिन सभी स्टेशनों पर 1-1 रुकने के बाद कुल 55 मिनट का समय लग जाएगा. दिल्ली-मेरठ और गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए रविवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इससे कई हजार यात्रियों को लाभ मिलेगा.
