Vistaar NEWS

US-Israel Attacks Iran LIVE: ईरान ने दुबई के अल मिन्हाद एयरबेस पर किया ड्रोन अटैक, शेयर मार्केट के हालात भी खराब

Israel-Iran War

Israel-Iran War

Israel-Iran War Latest Updates: बीते 72 घंटों से इजरायल-ईरान के बीच युद्ध जारी है. इस जंग में ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत 40 कमांडर और कई बड़े नेताओं को खो दिया है. खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू कर दिए हैं. अमेरिका और इजरायल के तरफ से ईरान को लगातार टारगेट किया जा रहा है. ईरान भी लगातार अमेरिकी सैन्य बेसों और इजरायल पर हमले कर रहा है. इस युद्ध से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए विस्तानर न्यूज के साथ

सुमित तिवारी

अमेरिका-ईरान की जंग में अब हिजबुल्लाह भी कूदा, सीजफायर तोड़ इजरायल पर रात भर दागे मिसाइल-ड्रोन

सुमित तिवारी

ग्लोबल शिप ट्रैकिंग इंटेलिजेंस कंपनी MarineTraffic के Live Ships Map के अनुसार, मध्य पूर्व के बड़े बंदरगाहों के पास स्थित सेफ ज़ोन्स में भारी संख्या में कार्गो जहाज़ खड़े हैं. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Strait of Hormuz के आसपास जहाज़ों की आवाजाही लगभग न के बराबर दिख रही है.

सुमित तिवारी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फॉक्‍स न्‍यूज को बताया, ‘ईरान ने अपने सभी परमाणु ईंधन को समृद्ध करने की बात के साथ हमारे साथ वार्ता शुरू की थी. इस दौरान ईरान के इनकार से हमें यह स्पष्ट हो गया कि उनका मकसद परमाणु बम बनाना है. हमने ईरानियों के साथ 10 वर्षों तक संवर्धन न करने के बदले में ईंधन की लागत का भुगतान करने पर चर्चा की, लेकिन हमारे ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया गया.

सुमित तिवारी

इजरायल का कहना है कि तेहरान के लगभग सभी ट्रैफिक कैमरों को वर्षों से हैक कर लिया गया था, उनके रीयल-टाइम फोटो को एन्क्रिप्ट करके तेल अवीव और दक्षिणी इज़राइल के सर्वरों पर भेजा जाता था. लेकिन अयातुल्ला की हत्या के सटीक समय और स्थान की जानकारी एक मानवीय स्रोत से ही मिली.

सुमित तिवारी
  • ईरान का रियाद में US दूतावास पर हमला, ब्लास्ट के बाद एंबेसी में लगी आग.
  • ईरान का दावा 27 अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला.
  • दुबई और ओमान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, शेयर बाजार बंद.
  • Exit mobile version