Vistaar NEWS

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर, लूट के लिए मची होड़, घायल पड़ा रहा ड्राइवर, Video

Milk Tanker Accident

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पलटा दूध से भरा टैंकर

Milk Tanker Accident: राजस्थान के कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक दूध से भरा टैंकर नाले में पलट गया. जिसमें चालक घायल हो गया. लेकिन इस दौरान लोगों ने चालक को बचाने का प्रयास नहीं किया, बल्कि दूध लूटने की होड़ मचा दी. अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, दूध से भरा एक टैंकर दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान टैंकर से दूध बाहर निकलने लगा, तभी आसपास के मौजूद लोगों और राहगीरों ने दूध को लूटना शुरू कर दिया. जैसे ही आसपास के लोगों को दूध भरे होने की जानकारी मिली, तो लोगों ने बाल्टी, डिब्बा जो जैसे पाया, लेकिन दूध भरने चला आया. काफी देर तक लोगों ने दूध को भरा.

ड्राइवर का इलाज जारी

टैंकर पलटने के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हो गया. लगभग टैंकर का सारा दूध बह गया और जो बचा तो वह भीड़ अपने घर ले गई. वहीं टैंकर चला रहा ड्राइवर इस हादसे में घायल हो गया. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.

ये भी पढ़ेंः ‘रावण तो ये भी हैं, बस रूप बदल गए…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भड़के बाबा बागेश्वर

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने भीड़ को कंट्रोल करते हुए यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया. इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी. अब इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दूध को लूटने के लिए होड़ मची है.

Exit mobile version