Vistaar NEWS

Mumbai Metro: मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से 4 लोग घायल, 1 की मौत, चपेट में आईं कई गाड़ियां

Mulund Metro Piller

मुलुंड में मेट्रो पिलर गिरने से 4 लोग घायल

Mumbai Metro: मुंबई के मुलुंड में आज शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल के पिलर का एक भाग अचानक से भरभराकर गिर गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं, वहीं 1 की मौत हो गई है. पिलर की चपेट में एक ऑटो रिक्शा और कार भी आई है. दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. यह हादसा मुंबई के एलबीएस रोड पर हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट के आसपास की है. जहां एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हादसा हुआ. हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी और डॉक्टरों की टीम समेत कई विभागों के लोग मौके पर पहुंच गए. तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. अभी 1 की मौत और 3-4 लोगों को हल्की चोट की सूचना है.

पिलर गिरते ही मची भगदड़

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही पिलर का भाग नीचे गिरा. भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए. 3-4 लोग इसमें घायल भी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 2 गाड़ियां भी चपेट में आ गईं, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं. घटना के बाद का मौके से वीडियो भी सामने आया है. गनीमत रही कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, उस दौरान वहां पर भीड़ नहीं थी, नहीं तो बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती थी.

ये भी पढ़ेंः ‘बिस्मिल्‍लाह खां को फांसी क्‍यों दे दी गई?’ CM योगी ने सुनाया ऐसा किस्सा, ठहाकों से गूंज उठी विधानसभा

जांच में जुटे अधिकारी

घटना के बाद से मौके पर मेट्रो परियोजना के एमएमआरडीए समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं. बीएमसी और आपदा प्रबंधन की टीम भी राहत कार्य में जुटी हुई है. इस घटना के बाद से लोग मुंबई मेट्रो निर्माण की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करने लगे हैं. फिलहाल, हादसा किन वजहों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

Exit mobile version