Vistaar NEWS

नंदीग्राम उपचुनाव में BJP की प्रत्याशी बनी रहेंगी हसीरानी रथ, कलकत्ता HC ने किस मामले में सुनाया फैसला

hasirani Rath

हसीरानी रथ को हाईकोर्ट से राहत

Nandigram Bypoll: पश्‍च‍िम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव से पहले जमकर सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है. इन सब के बीच नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ की उम्मीदवारी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिसमें विपक्ष ने उनकी उम्र और उनके एजुकेशन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी. अब इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला सामने आ गया है, जिसमें बीजेपी उम्मीदवार को बड़ी राहत मिली है.

कांग्रेस की तरफ से दायर की गई याचिका में बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ के जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ियों का हवाला दिया था. लेकिन, अब हाईकोर्ट इस फैसले के बाद अब हसीरानी रथ बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नंदीग्राम उपचुनाव लड़ पाएंगी.

भाजपा प्रत्याशी जन्म से पहले 10वीं पास हुईं- कांग्रेस

कांग्रेस की तरफ से बीजेपी उम्मीदवार को लेकर कई आरोप लगाए गए थे. जिसमें कहा गया था कि बीजेपी प्रत्याशी जन्म से पहले ही 10वीं पार कर चुकी थीं. इन्हीं आरोपों को लेकर कांग्रेस ने BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि हसीरानी रथ ने हलफनामे में जन्म साल 1966 बताया है, जबकि 1965 में माध्यमिक यानी 10वीं की परीक्षा पास करने का जिक्र किया है.  

6 अक्टूबर को होगी वोट‍िंंग

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को चुनाव होगा और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी. सीएम सुवेंदु अधिकारी के सीट छोड़ने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं. जिसमें बीजेपी की तरफ से सुवेंदु के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया गया है.

चंद्रनाथ की हत्या विधानसभा चुनाव के नतीजों के तीन दिन बाद कर दी गई थी. उनकी कार पर एक साथ कई गोलियां मारी गईं थीं, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: ‘DUSU चुनाव में जीतने के करीब थे, फिर क्या हुआ?’ राहुल गांधी ने कन्‍हैया कुमार-विनोद जाखड़ की लगाई क्‍लास

Exit mobile version