Nashik TCS case Nida Khan: महाराष्ट्र के नासिक की TCS कंपनी में धर्मांतरण और उत्पीड़न का मामला सामने आया था. कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि वहां की मैनेजर निदा खान गैर मुस्लिम कर्मचारियों को नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाती थी. इस मामले की शिकायत के बाद कई कम्रचारियों को गिरफ्तार किया गया था. जिनकी मास्टरमाइंड निदा खान थी. जिसे मई महीने में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. करीब 4 महीनों बाद कोर्ट ने उसे कई शर्तों के साथ जमानत दे दी है.
आरोपी निदा खान को कोर्ट से जमानत मिल गई है. मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में दर्ज केस में अदालत ने 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने निदा खान को जांच में सहयोग करने और नियमित रूप से पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है.
क्या है पूरा मामला?
पूरा विवाद नासिक की Tata Consultancy Services (TCS) से जुड़े BPO ऑफिस में सामने आया था. यहां कुछ महिला कर्मचारियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने कथित यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे आरोपों की जांच शुरू की थी.
शिकायतों में आरोप लगाया गया कि कुछ कर्मचारियों पर नमाज पढ़ने और इस्लाम से जुड़े धार्मिक तौर-तरीके अपनाने के लिए दबाव बनाया गया. एक शिकायत में हिंदू धर्म को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का भी आरोप लगाया गया था.
इस मामले में नासिक के मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में केस नंबर 166/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने निदा खान को इस केस में आरोपी नंबर 5 बनाया है. FIR में BNS की धारा 75, 79, 299, 302, 3(5) और 328 समेत कई धाराएं लगाई गई हैं.
जांच के दायरे में कई मामले
नासिक पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए SIT बनाई है. रिपोर्टों के मुताबिक, TCS के नासिक ऑफिस से जुड़े आरोपों को लेकर कुल 9 FIR की जांच की जा रही है. इनमें कथित यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:बंदी सिखों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा का आज ‘पंजाब बंद’, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित
