Vistaar NEWS

नीतीश के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे JDU, बन सकते हैं डिप्टी सीएम

CM Nitish Kumar And Nishant kumar

सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार (File Photo)

Bihar Politics: बिहार में होली के त्योहार के बीच सियासी घटनाक्रम में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है, तो वहीं उनके बेटे निशांत कुमार भी 8 मार्च को आधिकारिक रूप से JDU ज्वाइन करने जा रहे हैं. निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है. सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर सीएम की कुर्सी खाली हो जाएगी. बड़ा सवाल यह है कि आखिर अब सीएम की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा? हालांकि, अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है.

निशांत कुमार को CM बनाने की उठी मांग

एक ओर जहां निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा चल रही है, तो वहीं जेडीयू विधायक अजीत कुमार ने निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग की है. उन्होंने शुक्रवार, 6 मार्च को कहा कि निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए. इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा, “हमने मांग की है कि निशांत कुमार राजनीति में आएं और वो नेतृत्व करें.”

JDU में शामिल होने से पहले एक्टिव हुए निशांत

निशांत कुमार पार्टी में शामिल होने से पहले ही राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. उन्होंने आज शनिवार की सुबह संजय झा के आवास पर सभी 29 विधायकों के साथ बैठक की है. इस बैठक में श्रवण कुमार और विजय चौधरी भी शामिल रहे.

ये भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

बिहार में CM की रेस में ये नाम शामिल

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सीएम की कुर्सी खाली हो जाएगी. ऐसे में सीएम कौन बनेगा. इसको लेकर कई नेताओं का नाम चल रहा है. बिहार में अब बीजेपी से ही मुख्यमंत्री बनने की संभावना है. सीएम पद की रेस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और पांच बार के एमएलए संजीव चौरसिया का नाम शामिल है.

Exit mobile version