Vistaar NEWS

‘यूपी-बिहार और एमपी-राजस्थान के पुरुषों के लिए नौकरी नहीं…’, बेंगलुरु CEO के ऐलान पर बवाल!

No jobs for men from UP-Bihar and MP-Rajasthan Bengaluru CEO announcement

'यूपी-बिहार और एमपी-राजस्थान के पुरुषों के लिए नौकरी नहीं...', बेंगलुरु CEO का ऐलान

Bengaluru CEO Post: बेंगलुरु के एक CEO ने सोशल मीडिया पर उत्तर भारत के 4 राज्यों को लेकर ऐसा लिखा कि बवाल मच गया. CEO ने ऐलान किया कि उनकी कंपनी उत्तर भारत के 4 राज्यों (उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश) के पुरुष उम्मीदवारों यानी Male Candidates को नौकरी पर नहीं रखेगी. जैसे ही इस पोस्ट पर लोगों की नजर पड़ी तो बवाल मच गया. पूरे इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया.

कार्तिक एसजी (Karthik SG) जो कंपनी के CEO बताए जा रहे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इसके लिए माफ कीजिएगा… लेकिन आज हमने लंबी बातचीत और बहस के बाद यह साफ़ कर दिया है. हम अपनी कंपनी में उत्तर भारत के इन 4 राज्यों से आने वाले किसी भी पुरुष कैंडिडेट को नौकरी पर नहीं रखेंगे. इन 4 प्रदेशो में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश शामिल है.”

सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी

उन्होंने आगे लिखा कि हमारे यहां पहले से ही एक राजस्थानी महिला काम कर रही हैं. उन्होंने इस फैसले का पूरी तरह से समर्थन किया है. CEO के इस बेतुका बयानबाजी को लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी है. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में खूब नाराजगी देखने को मिल रही है.

ये भी पढे़ंः ‘दूर हो गए सारे भ्रम…’, बाबा रामदेव और बृजभूषण सिंह के बीच विवाद खत्म! दिल्ली में मुलाकात के बाद सुलह

लोगों ने कार्रवाई की मांग की

बेंगलुरु के इस CEO के फैसले को लेकर लोगों ने ‘क्षेत्रीय भेदभाव’ और ‘पूर्वाग्रह से ग्रसित’ बताया है. सोशल मीडिया पर तो कई लोगों ने इस कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग भी शुरू कर दी है. कुछ लोगों ने उदाहरण देते हुए लिखा कि बेंगलुरु के लोग भी दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में जॉब कर रहे हैं. फिलहाल, यह विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Exit mobile version