Vistaar NEWS

‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ से लॉरेंस बिश्नोई गैंग में हड़कंप, US-कनाडा में 50 ठिकानों पर छापेमारी, 24 गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई

Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अमेरिकी अधिकारियों ने शिकंजा कस दिया है. लॉरेंस गैंग के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ नाम के इस ऑपरेशन का मकसद उन नेटवर्क्स को निशाना बनाना था, जो कई देशों में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी, अपहरण, हथियारों से जुड़े अपराधों में शामिल थे. इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में अब तक करीब 24 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट के अनुसार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथी गोल्डी बराड़ पर निज्जर की हत्या की साजिश का आरोप है. 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी. इसके अलावा गैंग पर हिंसक अपराधों, जबरन वसूली की साजिश और अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी के भी आरोप हैं.

3 सिंडिकेट को बनाया गया निशाना

फर्स्ट असिस्टेंट यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी बिल एसेली के मुताबिक, फेडरल एजेंसियों ने बताया कि इस ऑपरेशन में कुल तीन अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट को निशाना बनाया है. जिसमें बिश्नोई गैंग शामिल है. इस गैंग पर यह भी आरोप है कि कनाडा में बड़े गायकों और अभिनेताओं के घरों पर गोलीबारी की घटनाओं के जरिए दशहत फैलाता रहा है. अब तक इस ऑपरेशन के तहत करीब 1,000 किलोग्राम कोकीन और हेरोइन, हजारों डॉलर कैश और कई दर्जन हथियार जब्त किए गए हैं.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

लॉरेंस गैंग के अलावा जग्गू भगवानपुरिया को भी निशाना बनाया गया है. अमेरिका के सरकारी वकीलों के मुताबिक, यह भारत में स्थित एक और आपराधिक सिंडिकेट है, जिसका नेटवर्क अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक फैला हुआ है.

Exit mobile version