Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया था, जिसे पाकिस्तान कभी भूल भी नहीं सकता है. भारतीय वायुसेना ने अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सटीक हमले किए थे. अब एक बार फिर भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अब कोई भी लक्ष्य भारत की पहुंच से बाहर नहीं है.
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि इस अभियान ने भारतीय वायुसेना की ताकत, तैयारी और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की क्षमता को साबित किया है. साथ ही, उन्होंने साफ किया कि इस सफलता के बाद भी सेना को अपनी तैयारियों में लगातार सुधार करते रहना होगा.
उन्होंने कहा ‘पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 km चौड़ाई और 200 km गहराई तक सटीक हमलों ने साबित कर दिया कि कोई भी टारगेट IAF की पहुंच से बाहर नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर IAF के कैपेबिलिटी-सेंट्रिक अप्रोच का वैलिडेशन था’. इससे साबित हुआ कि वायुसेना की पहुंच से कोई भी लक्ष्य बाहर नहीं है.
पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी. इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. उन्होंने कहा कि भविष्य में बदलती परिस्थितियों के हिसाब से रणनीति बदलने और कई विकल्प तैयार रखने की क्षमता बेहद जरूरी है. किसी एक तकनीक पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग सैन्य प्रणालियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना होगा.
क्या था भारत की कार्रवाई का मकसद
भारत की कार्रवाई का मकसद आतंकी ढांचे को नुकसान पहुंचाना था. वायुसेना प्रमुख ने बताया कि अभियान के दौरान स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए कई हथियारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने यह भी कहा कि पूरी कार्रवाई में आम नागरिकों को नुकसान से बचाने के लक्ष्य का ध्यान रखा गया.
ये भी पढ़ें:‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ दिल्ली कूच करेंगे राहुल गांधी, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली
