Asif Ali Zardari On India: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि भारत एक और युद्ध की तैयारी कर रहा है. खुले तौर पर भारत के नेता युद्ध की बात कर रहे हैं. एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो क्षेत्रीय शांति के पक्ष में रहा है, वह इस रास्ते को अपनाने की सिफारिश नहीं करेंगे. इसके साथ ही जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है. रीजनल सिक्योरिटी के लिए वॉर की जगह संवाद ही एकमात्र रास्ता है.
‘भारत युद्ध के माहौल से बाहर आए’
पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए जरदारी ने कहा मेरा भारत के लिए मैसेज है कि वह युद्ध के माहौल से बाहर निकले और बातचीत की मेज पर बैठे. यही क्षेत्र की शांति और स्थिरता का रास्ता है. पाक राष्ट्रपति का ये बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट और दक्षिण एशिया में तनाव की स्थिति है. जरदारी के भाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा भी किया.
अफगानिस्तान का जिक्र भी किया
जरदारी ने अपने भाषण में अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि बॉर्डर पार से हो रहे हमलों को लेकर पाकिस्तान की सहनशीलता खत्म हो चुकी है. उन्होंने अफगानिस्तान की लीडरशिप पर दोहा समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया. जरदारी ने कहा कि अफगानी धरती पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे टेरेरिस्ट ग्रुप को शरण मिली हुई है. किसी भी विदेशी धरती से पाकिस्तान की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत, AI समिट प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दी बेल
ईरान पर हमले की निंदा की
पाक राष्ट्रपति जरदारी ने ईरान के खिलाफ की जा रही सैन्य कार्रवाई की निंदा की है. ईरान की संप्रभुता का समर्थन किया और सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शोक जताया है.
