Vistaar NEWS

केसी वेणुगोपाल की ओम बिड़ला से मुलाकात पर क्यों भड़क गई TMC?

Loksabha Speaker OM birla

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला

Parliament Budget Session: संसद में इन दिनों विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है. एक ओर विपक्षी सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रहे हैं, तो वहीं कुछ सांसद ओम बिड़ला से मुलाकात कर रहे हैं. इसको लेकर INDIA गठबंधन की पार्टी TMC ने कांग्रेस से ही सवाल कर दिए.TMC ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा, ‘अगर वे ओम बिड़ला के खिलाफ प्रस्ताव ला रहे हैं, तो के सी वेणुगोपाल स्पीकर से मिलने क्यों गए?’ फिलहाल, विपक्ष अपनी मांगों को लेकर अड़ा है. विपक्ष का कहना है कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे.

सदन में बजट सत्र चल रहा है. विपक्ष का आरोप है कि राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया गया. राहुल गांधी को बजट पर बोलने की अनुमति दी जाए. विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द हो. विरोध प्रदर्शन की योजना बना रही महिला सांसदों के बारे में लोकसभा स्पीकर ने जो टिप्पणी की, उस पर सफाई दें. अगर तीनों मांगों को मान लिया जाता है तो विपक्ष सदन में बजट पर चर्चा के लिए तैयार है.

क्या बोली TMC?

TMC सांसद ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा, पार्टी ने कोई प्रतिबद्धता नहीं की है और कोलकाता में अपने नेतृव्य का इंतजार करेगी. इस दौरान उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस खुद निश्चिंत नहीं है. अगर वे लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं, तो के सी वेणुगोपाल ओम बिड़ला से मिलने क्यों नहीं गए?” हालांकि इस पर वेणुगोपाल ने सफाई भी दी है. उन्होंने कहा कि हमने स्पीकर को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. अब उन्हें हमारी मांगों पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सूचित करना होगा.

ये भी पढ़ेंः ‘अरे ई जो लड़की है, क्या जानती है?’ राबड़ी देवी पर भड़क गए CM नीतीश कुमार

के सी वेणुगोपाल ने विपक्ष पर साधा निशाना

के सी वेणुगोपाल ने 9 फरवरी को सदन में बजट सत्र के दौरान स्पीकर पर निशाना साधते हुए कहा, संसद एकतरफा हो गई है. उन्होंने लोकसभा स्पीकर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने कहा, विपक्ष का नेता एक शैडो पीएम की तरह काम करता है. लेकिन इस संसद में जब विपक्ष का नेता कुछ कहने के लिए खड़ा होता है, तो माइक बंद कर दिया जाता है. विपक्ष के सदस्यों को बोलने का समय नहीं दिया जाता. अब संसद वह जगह बन गई है, जहां विपक्ष की कोई आवाज नहीं है.

Exit mobile version