Vistaar NEWS

‘राहुल गांधी के आरोप झूठे, भ्रम फैलाने के लिए मांगें माफी…’, कांग्रेस नेता पर बीजेपी का पलटवार

Sambit Patra and rahul gandhi

संबित पात्रा और राहुल गांधी

आज बुधवार को संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन लोकसभा और राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ. लोकसभा में राहुल गांधी ने बोलते हुए कई ऐसे बयान दिए, जिस पर खूब हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इसके बाद मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया. तत्पश्चात, सदन में ध्वनिमत से मतदान हुआ और एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पारित हो गया.

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आज का दिन काफी हंगामेदार रहा. राहुल गांधी ने पूछा कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया. इस पर काफी देर तक बवाल हुआ. केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं, मजिस्ट्रेट देता है, लेकिन छात्रों पर गोली चली ही नहीं.

वहीं सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की और गृह मंत्री अमित शाह पर कई आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि सदन में उन्हें बोलने नहीं दिया गया इसलिए वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आज मैंने देखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाज़त नहीं दी गई. कई बार संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बोलने का मौका मिला लेकिन मुझे नहीं क्योंकि मैंने कहा था कि जो बर्बरता हुई, उसके लिए गृह मंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार थे. अगर मैं माफ़ी मांगता तो मुझे बोलने की इजाज़त मिल जाती. मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा. मेरे लिए सबसे अहम मुद्दा यह है कि दिल्ली की सड़कों पर हमारे छात्रों के साथ बर्बरता की गई. उन पर पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं.’

अमित शाह पर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने खुद अमित शाह को पुलिसकर्मियों से बात करते देखा. राहुल ने कहा कि या तो गृह मंत्री को सबकुछ पता था या फिर किसी बात की जानकारी नहीं थी. छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई, उसकी जवाब तो मिलना चाहिए. राहुल ने कहा कि उन्होंने छात्रों के साथ हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया है. छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है. एक प्रदर्शनकारी से मिलने का हवाला देते हुए राहुल ने कहा कि उसके शरीर में पैलेट गन के छर्रे थे.

राहुल गांधी ने कहा, ‘अमित शाह गृह मंत्री हैं. पैलेट गन का इस्तेमाल गृह मंत्री की इजाजत के बिना नहीं किया जाता है. गृह मंत्री ने ऑर्डर किया था पैलेट गन चलाने का या फिर इन्हें पता ही नहीं था कि ऐसा दिल्ली में हो रहा था. कोई भी कारण हो लेकिन इन्हें हटाया जाना चाहिए. ये लोकसभा में नहीं आ पाए हैं. हिंसा किसने की थी? दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है.’

राहुल गांधी ने कहा, ’25 तारीख को मैंने गृह मंत्री को एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें मैंने 2 सवाल पूछे थे. पहला सवाल था कि आपने पैलेट गन इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी हां या न. दूसरा सवाल था कि सादे कपड़ों में जो लोग बच्चों को लाठियों से मार रहे हैं ये लोग कौन हैं? ये पुलिसवाले हैं या फिर कोई और? सवालों का जवाब नहीं मिला है.’

बीजेपी ने कहा- गलतबयानी पर कोर्ट में माफी मांगते रहते हैं राहुल

राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राहुल के आरोपों का जवाब दिया. पात्रा ने कहा कि राहुल ने तथ्यों को भटकाने की कोशिश की है. वे गलतबयानी के चलते कोर्ट में माफी मांगते रहते हैं. कुछ दिन पहले भी राहुल ने कोर्ट में माफी मांगी थी. आज राहुल ने सदन में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद किरेज रिजिजू ने उन्हें टोका.

माफी मांगें राहुल गांधी- पात्रा

कांग्रेस नेता के आरोपों पर पात्रा ने कहा कि छात्रों पर कोई फायरिंग नहीं हुई. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना राहुल की आदत है. जहां तक आदेश का सवाल है तो हालात के मुताबिक मजिस्ट्रेट फैसला लेते हैं. बीजेपी सांसद ने पूछा, ‘अमित शाह को बात करते हुए इन्होंने कहां देख लिया. राहुल ने गृह मंत्री पर झूठे आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी को अपने बयान के लिए माफी मांगना होगा. भ्रम फैलाने के लिए माफी मांगें राहुल गांधी. ये अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. ‘

Kamal Tiwari

बिल पर सुझाव देने के बजाय राजनीति हो रही- जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- जब इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो, तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही है. विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है; मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों की भी जानकारी है. इस देश के युवाओं को जो देश का भविष्य हैं ‘मूर्ख’ कहने से ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है.

सुधीर सिंह

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “गृह मंत्री को सामने आना चाहिए और कहना चाहिए कि छात्रों पर फायरिंग का ऑर्डर उन्होंने नहीं दिया है. हिंदुस्तान के युवाओं पर लाठियों, आंसू गैस और पैलेट गन से हमला किया गया तो इसके लिए मोदी सरकार और उनके गृह मंत्री जिम्मेदार हैं.”

Kamal Tiwari

गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं, मजिस्ट्रेट देता है, लेकिन छात्रों पर गोली चली ही नहीं- जितेंद्र सिंह

सुधीर सिंह

केद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, फायरिंग के आदेश मंत्री नहीं देते हैं. मजिस्ट्रेट देता है.

सुधीर सिंह

स्पीकर ओम बिरला ने भारी हंगामे के बीच ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है.

Kamal Tiwari

स्पीकर ने राहुल गांधी को हिदायत दी

स्पीकर ने कहा कि जो भी बोलना है आप नियमों के मुताबिक बोलिए. बिना पुष्टि के आरोप नहीं लगा सकते हैं. आप इन्क्वायरी की मांग कर सकते हैं लेकिन तथ्यों पर बोलें.

सुधीर सिंह

किरेन रिजिजू ने कहा कि आपको (राहुल गांधी) बताना पड़ेगा कि किस बेसिस पर आपने ऐसा बोला है. माफी मांगिए या फिर बताइए कि क्यों बोले, कैसे बोले. सदन ऐसे नहीं चलेगा. इस दौरान स्पीकर ने कहा कि आपने जिस तरह की बात बोली है, ऐसे शब्द कार्यवाही में नहीं जाने चाहिए. सदन के बाहर और सदन के अंदर.

सुधीर सिंह

केंद्रीय संसदीय एवं कार्य मंत्री रिजिजू बोले- राहुल गांधी सदन में झूठ बोल रहे हैं. सदन में इस तरह की बात नहीं बोल सकते हैं. उन्होंने पूछा कि फायरिंग की बात किसने बताई?

Kamal Tiwari

धर्मेंद्र प्रधान नहीं, RSS शिक्षा मंत्रालय चला रहा था – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि ये एग्जाम सिस्टम नहीं, एक्सटॉर्शन सिस्टम है. राजनाथ सिंह ने कहा था कि ये यूपीए सरकार नहीं है, यहां मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया. उन्होंने कहा कि निजी कंपनियां शिक्षा व्यवस्था में शामिल हैं. संघ ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है. धर्मेंद्र प्रधान नहीं, आरएसएस शिक्षा मंत्रालय चला रहा था.

सुधीर सिंह

राहुल गांधी ने एक छात्रा के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा, “उसने कहा कि एक छात्र गर्व से सच को अपनी छाती पर पहनता है. मैंने पूछा, दूसरी तरह के छात्र का क्या? उसने कहा कि दूसरी तरह के छात्र को एक ‘इमेज’ की जरूरत होती है. उसे एक इमेज चाहिए होती है और चूंकि वह इमेज सच नहीं होती. क्योंकि वह ‘बेवकूफ’ खुद को भगवान दिखाने की कोशिश कर रहा होता है. इसलिए उसे एक बहुत बड़ी इमेज बनानी पड़ती है. मैंने उससे पूछा कि ये तीसरी श्रेणी कहां जाती है? ‘अंधभक्त’ वाली श्रेणी. उसने कहा, ‘अंधभक्त’ वह व्यक्ति है जिसे पूरा यकीन होता है कि कोई दूसरा बेवकूफ ही भगवान है.”

Kamal Tiwari

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही मैं बोलता हूं रिजिजू खड़े हो जाते हैं. बीजेपी हंगामा करने लगती है. आप चाहते हैं कि केवल बीजेपी के लोग बोले और मैं चुप हो जाऊं.

सुधीर सिंह

असंसदीय शब्द को सदन की कार्यवाही से अलग किया जाएः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सुधीर सिंह

राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा

रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता के बयान को सदन की कार्यवाही से बाहर किया जाए. बीजेपी ने 'इडियट' शब्द पर आपत्ति जाहिर की.

सुमित तिवारी

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के प्रदर्शन को गुस्सा, हिंसा या नफरत के रूप में नहीं देखना चाहिए. यह देश के युवाओं की भावनाओं और उनकी चिंताओं को सामने रखने का तरीका है. उन्होंने कहा कि युवाओं के इस प्रदर्शन को देखकर उन्हें खुशी और भरोसा मिला है.

Kamal Tiwari

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बोले राहुल गांधी- छात्र समझ रहे हैं कि ब्रह्मांड बदल रहा है. उनका गुस्सा जायज है. उनके प्रदर्शन में नफरत नहीं थी.

सुधीर सिंह

पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने संसद के बाहर राज्य में कथित पेपर लीक को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

सुधीर सिंह

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “कल 9 घंटे चर्चा हुई थी. 9 घंटो में कांग्रेस बिल पर 9 शब्द नहीं बोल पाई थी. कांग्रेस न पहले छात्रों के हितों में थी और न ही आज है.”

Kamal Tiwari

संसद के बाहर सपा का प्रदर्शन

सुधीर सिंह

अयोध्या से ये सरकार आई है और अयोध्या से ही जाएगीः समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद

सुधीर सिंह

12 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

सुधीर सिंह

सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “जिम्मेदारी आज की सरकार की है. सबसे ज्यादा पेपर लीक भाजपा की सरकार में हुए हैं, आम जनता जानती है और इसी की वजह से दिल्ली में इतनी संख्या में युवा और नौजवान साथी एकत्रित हुए थे.”

‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर उन्होंने कहा, “बिल में संशोधन हुआ है. पहले जो कानून था, उसके तहत ही कितने लोगों को पकड़ा गया है? सरकार को बताना चाहिए कि कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. यदि सरकार के लोग इसमें खुद शामिल हैं तो आप सरकार से क्या उम्मीद करेंगे?”

सुधीर सिंह

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर कहा, “किस आधार पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है? सारे तथ्य मौजूद हैं. उन्होंने बिलकिस बानो के बलात्कारियों की रिहाई का समर्थन किया था. अब वे जमाना नहीं रहा जहां निशिकांत दुबे जैसे लोगों को तथ्य को गढ़ना पड़ता है, सत्य को तोड़-मरोड़कर बनाना पड़ता है. अब सारे साक्ष्य मौजूद हैं.”

Exit mobile version