Vistaar NEWS

’25-30 साल पहले ही हो जाना था, महिला आरक्षण का विरोध क्यों?’, पीएम मोदी ने विपक्ष से पूछे सवाल

Parliament Special Session Live

संसद में आज महिला आरक्षण बिल पर चर्चा

Parliament Special Session: आज से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसमें मोदी सरकार ने महिला आरक्षण समेत 3 अहम बिल पेश किया है. बिल पेश करने के लिए तीन दिनों का विशेष सत्र बुलाया गया है. विपक्ष महिला आरक्षण बिल का समर्थन कर रहा है, तो वहीं दो अन्य बिलों पर अपनी सहमति नहीं दे रहा है. चर्चा के दौरान संसद में हंगामें के आसार रह सकते हैं. यहां पढ़ें संसद से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स.

सुधीर सिंह

PM मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “पिछले दिनों जब 2023 में हम इसपर चर्चा कर रहे थे तब हर कोई कह रहा था कि इसे जल्दी लागू करें, 2024 में संभव नहीं था, अब 2029 के लिए हमारे पास अवसर है. अगर हम तब भी नहीं करते हैं तो स्थिति क्या बनेगी इसकी हम कल्पना कर सकते हैं. समय की मांग है कि अब हम ज्यादा विलंब न करें.”

सुधीर सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “हम किसी भ्रम में न रहें, हम किसी अहंकार में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं. यह उसका हक है. हमने कई दशकों से उसे रोका है, आज उसका प्रायश्चित करके हमारे लिए उस पाप में से मुक्ति पाने का अवसर है.”

सुधीर सिंह

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, “आज महिलाओं के लिए आजादी के बाद सबसे बड़ा दिन है.”

सुधीर सिंह

सपा सारी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें क्या आपत्ति है? संसद में अखिलेश यादव को लेकर बोले अमित शाह

सुधीर सिंह

भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर कहा, “यह महिलाओं और देश के लिए ऐतिहासिक है. आज 33% का आरक्षण का बिल जिस तरह से पास हुआ, उसे 2029 से पहले लागू करने का निश्चय सरकार ने किया था.”

सुधीर सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल बिलों की मेरिट पर बात नहीं कर सकते, और वे बिलों को पेश करने पर सिर्फ टेक्निकल ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं.


सुधीर सिंह

कांग्रेस ने परिसीमन विधेयक पर आपत्ति जताई

सुधीर सिंह

लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान (131वां संशोधन) बिल, 2026 और डिलिमिटेशन बिल, 2026 पेश करने का प्रस्ताव रखा.

केंद्रीय गृह मंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल, 2026 पेश करने का प्रस्ताव रखा

सुधीर सिंह

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा शुरू होने से पहले PM मोदी बोले- आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है. हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं.

सुधीर सिंह

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, “ये खूफिया लोगों की गुप्त योजना है. हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं लेकिन जिस जल्दबाजी में इसे लाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं.”

सुधीर सिंह

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष खिलाफ

डीएमके सांसद कनिमोझी ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ नोटिस दिया

महिला आरक्षण का समर्थन, लेकिन परिसीमन विधेयक का विरोध: विपक्ष

Exit mobile version