Vistaar NEWS

संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में हंगामा! पैलेट गन पर चर्चा की मांग पर अड़ा व‍िपक्ष

पैलेट गन चलाए जाने पर व‍िपक्ष हमलावर

पैलेट गन चलाए जाने पर व‍िपक्ष हमलावर

Parliamentary Standing Committee: संसद की गृह मामलों की कमेटी की बैठक में मंगलवार को आयोज‍ित की गई. इस बैठक में भी व‍िपक्ष ने पैलेट गन और जंतर-मंतर पर छात्रों चली लाठ‍ियों का मुद्दा उठाया. यही वजह रही कि बैठक में हंगामा हो गया. व‍िपक्ष इस पूरे मामले पर चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है. कहा जा रहा है कि कमेटी के चेयरमैन और बीजेपी सांसद राधामोहन दास ने चर्चा करने से साफ इनकार कर द‍िया. इसी के बाद हंगामा हो गया.

व‍िपक्ष किसी भी हाल में पैलेट गन का मुद्दा छोड़ना नहीं चाहता है. यही वजह है कि संसद के मॉनसून सत्र और संसद की गृह मामलों की कमेटी की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया. बीते द‍िनों राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे. 6 घंटे बैठने के बाद घायल साह‍िकी श‍िकायत पर मामला दर्ज किया गया था.

गृह मंत्री से राहुल गांधी के सवाल

राहुल गांधी का दावा है कि साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे हैं, जबकि उसकी आंख में भी तीन छर्रे मिले हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जरूरी है. लेकिन, यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि कथित तौर पर कील लगी लाठियों और ऐसी कार्रवाई के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था.

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि क्या इस कार्रवाई का आदेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था? या किसी अन्य अधिकारी ने द‍िया था. उन्होंने कहा कि अगर किसी स्तर पर इस तरह की कार्रवाई का आदेश दिया गया था, तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए.

5 सितंबर को दिल्ली में मार्च करेगी CJP

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है. पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है. CJP का कहना है कि एक महीने बीत जाने के बाद भी सरकार वादों को लागू करने के बजाय मामले को टाल रही है.

ये भी पढ़ें:‘तो राजनीति नहीं छोड़ रहे न‍ित‍िन गडकरी…’, अटकलों पर सामने आई सफाई, क्‍या कहा?

Exit mobile version