Vistaar NEWS

‘केजरीवाल के मन में शीशमहल…’, प्रवेश वर्मा ने जारी कीं नए आवास की तस्‍वीरें, AAP ने बताया फर्जी

अरव‍िंद केजरीवाल के बंगले को लेकर फ‍िर बीजेपी के आरोप

अरव‍िंद केजरीवाल के बंगले को लेकर फ‍िर बीजेपी के आरोप

Kejriwal Sheesh Mahal Controversy: दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर को लेकर एक बार फिर हमला बोला है. हाल ही में आप संयोजक केजरीवाल को 95 लोधी एस्टेट बंगले में शिफ्ट हुए हैं. इन सब के बीच मंत्री प्रवेश वर्मा ने उसी बंगले की तस्वीर जारी करते हुए कहा कि उनका मन आज भी शीश महल में ही रहता है. प्रवेश के आरोपों पर पूर्व सीएम आतिशी और सांसद संजय सिंह ने भी पलटवार किया है.

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मन में अभी भी ‘शीश महल’ रहता है. उन्होंने अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं. अरव‍िंद केजरीवाल एक दिन पहले ही अपने नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए थे. इसकी तस्वीरें जारी करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह देखकर हैरानी हुई,जो सादगी की बात करते थे, वे आज लग्जरी में रह रहे हैं.

प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अन्ना आंदोलन, महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह की छवि का इस्तेमाल कर सत्ता में आई पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है.  

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को बताया रहमान डकैत

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्हें रहमान डकैत तक बता दिया. उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘दिल्ली के ‘रहमान डकैत’, जिस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया है, उसी तरह आज हम ‘शीश महल 2’ का खुलासा करने जा रहे हैं.

मंत्री ने दावा किया कि दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल पंजाब चले गए, जिससे वहां की राजनीति में भी दबाव बढ़ गया है. इनके कारण सीएम भगवंत मान भी दबाव महसूस कर रहे हैं. उन्होंने भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दीं

पूर्व सीएम आतिशी ने तस्‍वीरों को बताया फर्जी

AAP नेता आतिशी ने सभी फोटो को फर्जी बताया है. उन्होंने कहा- ये फोटोज केजरीवाल के घर के नहीं हैं. अगर यह जानना है कि किसका घर कितना आलीशान है, तो रेखा गुप्ता और एलजी साहब अपने-अपने घर खोलें. केजरीवाल जी भी अपना घर खोलेंगे. इसके बाद जनता खुद तय कर लेगी.

ये भी पढ़ें: ‘BJP अब बकासुरों की पार्टी…’, राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर संजय राउत बोले- जल्‍द एहसास होगा नरक में आ गए

Exit mobile version