Vistaar NEWS

पटना में शिक्षक अभ्यर्थी मांग रहे थे नौकरी, पुलिस ने बरसाई लाठियां, TRE-4 कैंडिडेट्स के सिर फूटे

In Patna, the police brutally lathi-charged the teacher candidates.

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं.

Police Lathi Charge Patna: बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE 4.0) के विज्ञापन की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पटना की सड़कों पर पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां बरसाईं. इस दौरान कई अभ्यर्थियों के सिर फूट गए. वहीं एक महिला अभ्यर्थी के पैर कुचलने की तस्वीरें भी सामने आई हैं. पटना कॉलेज के पास अभ्यर्थी पैदल मार्च निकालते हुए बीपीएससी ऑफिस की तरफ जा रहे थे. तभी पुलिस ने बल पूर्वक अभ्यर्थियों को रोक दिया.

अभ्यर्थी बोले- हमको गुंडा समझकर पीट रहे हैं

सुबह 10 बजे पटना कॉलेज से शिक्षक अभ्यर्थियों ने मार्च निकाली थी. लेकिन तभी शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि हमको गुंडों की तरह पुलिस पीट रही है. लेकिन तभी जेपी गोलंबर पर पहले तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी. लेकिन जब अभ्यर्थी नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी. अभ्यर्थियों ने कहा कि हम नौकरी की मांग कर रहे हैं तो सरकार हमको गुंडा समझकर पीट रही है.

3 बसों में भरकर लाठियां मंगवाईं

अभ्यर्थियों ने डाक बंगला चौराहे को पूरी तरह घेर लिया है. वहीं अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर ली है. वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले मंगवाए गए हैं. हालांकि पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किए बिना ही सीधे लाठीचार्ज कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन बसों में लाठियां मंगवाई हैं. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के कारण पटना की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है.

शिक्षक अभ्यर्थियों की क्या-क्या मांगें हैं?

शिक्षक अभ्यर्थियों की 3 प्रमुख मांगें हैं. इनमें इसमें पहली मांग है कि सरकार TRE 4 वैकेंसी का विज्ञापन जारी करे. वहीं दूसरी मांग है कि सरकार पदों की संख्या की जानकारी के साथ डेडलाइन भी बताए. इसके साथ ही बिहार के युवाओं को वैकेंसी में प्राथमिकता देते हुए डोमिसाइल नीति जारी करने की मांग की है.

शिक्षक अभ्यर्थी की 3 प्रमुख मांगें

वहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सरकार बात नहीं मानती है तो सड़कों पर उतरकर अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन करेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 2 डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है बीजेपी! साधे जाएंगे जातीय और क्षेत्रीय समीकरण?

Exit mobile version