Vistaar NEWS

‘कांग्रेस बनाती थी CEC को मंत्री और राज्यपाल…’, पीयूष गोयल बोले- याद करो अपना पुराना रिकॉर्ड

piyush goyal

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Piyush Goyal: देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले कई दिनों से लगातार चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. राहुल गांधी ने भी कल मार्च निकाला था. अब कांग्रेस के मार्च पर बीजेपी ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर अपने शासन के दौरान चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री बनाने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस को अपना पुराना रिकॉर्ड याद रखना चाहिए.

पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम राहुल गांधी का व्यवहार और दोहरे मापदंड देख रहे हैं, उनकी बचकानी हरकतें देख रहे हैं. जो संविधान के हर पहलू को खत्म करती हैं. मैं इस बारे में आपके साथ कुछ जानकारी साझा करना चाहता हूं और राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछना चाहता हूं. कांग्रेस चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाती है. लेकिन, अपने खुद के ट्रैक रिकॉर्ड को नजरअंदाज कर देती है.

राहुल गांधी से पीयूष गोयल के 10 सवाल

1. राहुल गांधी ने आरोपों के संबंध में एफिडेविट क्यों नहीं देते है?
2. बिहार और तमिलनाडु में SIR के दौरान चुप्पी क्यों साधे रही?
3. कांग्रेस के नेताओं ने पब्लिकली डुप्लीकेट वोटर की बात कही और शुद्धिकरण के लिए कहा, जब SIR ने यह काम किया तब कांग्रेस ने इसका विरोध क्यों?
4. शशि थरूर ने माना कि SIR के चलते केरल में कांग्रेस जीत गई. वीडी सतीशन ने भी SIR की तारीफ की. अधीर रंजन ने भी बंगाल में चुनाव आयोग की तारीफ की. ऐसे में कांग्रेस वोट चोरी के आरोप कैसे लगा रही है?
5. यदि कांग्रेस मानती है कि चुनाव में गड़बड़ी है तो कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल और केरल — इसके अलावा झारखंड और तमिलनाडु की सरकार में है… फिर क्यों नहीं ये 6 के 6 राज्यों से इस्तीफा दे देते है?
6. जब जीत रहे हैं, तो चुनाव सही. लेकिन, हार रहे हैं तो शिकायत कर रहे हैं. DELELU is the SELILU क्यों ?
7. तीन माह कि गर्भवती पत्रकार महिला के साथ दुर्व्यवहार किया.
8. एक तरफ़ कांग्रेस ममता बनर्जी को चुनाव में कोसते हैं, और चुनाव में हार के बाद SIR को एक साथ ब्लेम करते हैं. दोहरा मापदंड क्यों?
9. जब सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के SIR का मई 2026 में संवैधानिक रूप से सही बताया है, जब फ़ॉर्म-6 को लेकर जूडिशन प्रोसेस चल रहा है, फिर सड़कों पर अनार्की क्यों कर रहे हैं?
10. अगर सही मायने में राहुल गांधी के पास चुनाव आयोग के खिलाफ सबूत है, तो कोर्ट और चुनाव आयोग को क्यों नहीं दिया?

गोयल ने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों ने एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया जो 3 महीने की गर्भवती थी. वह सिर्फ उनके विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रही थी. मुझे नहीं लगता कि देश के 140 करोड़ लोग या कोई भी पत्रकार कभी इसे माफ करेगा.

ये भी पढ़ें:UP कांग्रेस में अजय राय-ममता विवाद से मचा घमासान, वीडियो सामने आने के बाद चौधरी दिल्‍ली तलब

Exit mobile version