Vistaar NEWS

‘कृषि और डेयरी क्षेत्र को संरक्षित किया गया है…’, India-US Trade Deal पर सरकार का बड़ा बयान

Union Minister Piyush Goyal.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल.

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील को लेकर सहमति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 परसेंट टैरिफ हटाकर 18 परसेंट कर दिया है. वहीं इसके साथ ही विपक्ष ने भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र के संरक्षण को लेकर सवाल उठाए हैं. लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि अपने कृषि क्षेत्र और डेयरी उद्योग को अमेरिका के लिए नहीं खोलेगा. भारत और अमेरिका की ट्रेड डील को लेकर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिक्रिया दी है. पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है.

भारत में निवेश करने वाले ट्रेड डील से उत्साहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा एग्रीकल्चर और डेयरी दोनों क्षेत्रों को संभाला है. दोनों हितों को संभाला है. इस क्षेत्र में लोगों को उज्जवल भविष्य हो, आमदानी मिले और मौके मिलें, इसके लिए लगातार काम किया है. कभी उनके हितों के साथ समझौता प्रधानमंत्री ने नहीं होने दिया है. मुझे खुशी है कि पूरा देश इस बात को समझता है.

यूएस के साथ ट्रेड डील में भी भारत के एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर को संरक्षित किया गया है. हमने आई हुई खबरों को देखा, चारों ओर उल्लास है. हमारे जितने लोग भारत के निर्यात, टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े हुए हैं. भारत में नई टेक्नोलॉजी लाकर ग्लोबल चेन का हिस्सा बनना चाहते हैं. जो निवेश करना चाहते हैं. वो सब इस ट्रेड डील से उत्साहित हैं.

अमेरिकी सामानों पर जीरो परसेंट टैरिफ का किया था दावा

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाकर 18 परसेंट करने का ऐलान किया था. इसको लेकर ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया साइट ट्रूथ पर पोस्ट करके जानकारी दी थी. इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिकी निर्यात पर भारत ने जीरो परसेंट टैरिफ किया था. हालांकि भारत की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढे़ं: लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछालने वाले 8 सांसद सस्पेंड, टेबल पर चढ़कर फेंका था पेपर

Exit mobile version