sumit machchhar pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से फोन पर बातचीत की है. गंभीर रूप से घायल स्मित फिलहाल सऊदी अरब के तबूक में इलाज करा रहे हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को विमान में हुई घटना और उस दौरान सामने आई चुनौती के बारे में बताया.
कैप्टन स्मित मछार फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के पायलट थे. यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी. जिसमें 174 लोग सवार थे. उड़ान के दौरान कॉकपिट में स्मित और उनके ओमानी को-पायलट के बीच हिंसक झड़प हो गई.
#WATCH | Flydubai Captain Smit Machchhar turns emotional as he recounts his ordeal before PM Modi; he says, "You are my biggest idol. I feel proud of the way you are encouraging me today. I had so many injuries, but I told myself I have to get up and act. At the time, I told… pic.twitter.com/eqGloeCTSl
— ANI (@ANI) October 2, 2026
पीएम ने की कैप्टन स्मित से बात
घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सार्वजनिक रूप से तारीफ की थी. अब उन्होंने सीधे स्मित से बात कर उनका हाल जाना है. इसके साथ ही उन्होंने स्मित से घटना को लेकर पूरी जानकारी ली. इससे एक दिन पहले पीएम ने स्मित के परिवार से भी फोन पर बातचीत की थी. उस दौरान पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया था.
कैप्टन स्मित का इलाज तबूक के अस्पताल में चल रहा है. भारतीय दूतावास के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है. अधिकारी उनके परिवार के संपर्क में हैं.
फ्लाइट में क्या हुआ था?
आरोप है कि को-पायलट ने स्मित पर हमला किया. जिसके बाद वह विमान को नीचे ले जाने की कोशिश करने लगा. इस दौरान विमान कुछ ही समय में हजारों फीट नीचे आ गया. हालांकि अपने साथी पायलट को ऐसा करने से रोकने के दौरान उसने उनपर हमला कर दिया. हमले में स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान वह फ्लाइट को कंट्रोल करने की भी कोशिश करते रहे.
यही वजह है कि स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे. इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका मिला. विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने भी कॉकपिट में पहुंचकर मदद की. आखिरकार फ्लाइट को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और सुरक्षित उतारा गया.
