Vistaar NEWS

भारत के दुश्मनों की अब खैर नहीं! रक्षा बजट बढ़ाने को लेकर PM मोदी ने बताई कई बड़ी वजहें

Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Defence Budget: केंद्र सरकार ने इस बार के बजट 2026 में डिफेंस बजट में बढ़ोत्तरी की है. सैन्य क्षेत्र में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए 7.85 लाख करोड़ आवंटित कर दिए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान भारत का डिफेंस बजट बढ़ाने के पीछे कई बड़ी वजहें बताई हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बता दिया है कि भारत अपनी रक्षा करने के लिए हर तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है.

‘बजट रक्षा के क्षेत्र में कमिटमेंट्स को दिखाता है’

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा बजट बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा की. पीएम मोदी से जब पूछा गया कि क्या रक्षा बजट में बढ़ोत्तरी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पड़ोसियों से खतरे को देखते हुए बढ़ाया गया है?

प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देते हुए कहा, ‘सरकार पहले दिन से ही क्लियर थी कि हमारी सेना को जो करना है, वो करेगी. यह बजट आधुनिक जरूरतों के अनुसार हमारी सेना को सशक्त बनाने की हमारी जिम्मेदारी को दिखाता है. ये बजट सरकार के कमिटमेंट्स को दिखाता है.

‘एक घटना नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म सुरक्षा रणनीति का हिस्सा’

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश को गर्व से भर दिया. हमारे सशस्त्र बलों ने जो अदम्य साहस दिखाया, वह काबिले तारीफ है. यह ऑपरेशन केवल हमारी सैन्य क्षमता को ही नहीं दिखाता है, बल्कि पिछले दशक में किए गए हमारे सुरक्षा सुधारों का परिणाम है. हमने रक्षा के क्षेत्र में जो भी सुधार किए, उसका रिजल्ट हमको ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने को मिला.’

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि विश्व की बदलती हुई सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए हमारा सुरक्षा तंत्र भी मजबूत और विकसित हो रहा है. डिफेंस बजट में बढ़ोत्तरी को किसी एक खास घटना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि ये लॉन्ग टर्म सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है. रक्षाबजट में लगातार बढ़ोत्तरी और मॉडर्नाइजेशन की गई है.’

ये भी पढे़ं: ‘बहुजन समाज से रिश्ता और गहरा होता जा रहा’, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा ज्वाइन करने के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Exit mobile version