Vistaar NEWS

PM मोदी ने रैपिड रेल और मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली से मेरठ तक चलेगी Rapid Rail

PM Modi Inaugurate Rapid rail Meerut Metro

दिल्ली से मेरठ तक चलेगी रैपिड रेल

PM Modi Inaugurate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार, 22 फरवरी को मेरठ से रैपिड रेल मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेरठ प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे. PM मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी किए. इसके बाद मेरठ में लगभग ₹12,930 करोड़ के अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे.

PM मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत की.

55 मिनट में सफर होगा पूरा

पीएम मोदी ने देश की पहली रेपिड रेल का उद्घाटन किया है, जो दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी करेगी. यह ट्रेन मेरठ के मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी. इस दौरान 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी. 20 फरवरी को रेपिड रेल का ट्रायल हुआ था, जिसमें ट्रेन 160 किलोमीटर की स्पीड से चली और सिर्फ 48 मिनट में ही मेरठ साउथ से सराय काले खां पहुंच गई. वहीं, वापसी में ट्रेन सिर्फ 39 मिनट में ही सफर पूरा कर ली. लेकिन इस दौरान ट्रेन नॉन-स्टाफ चली. दिल्ली से मेरठ के दौरान दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा.

ये भी पढ़ेंः भारत को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 8 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, ISI से है कनेक्शन

योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज होली से पहले नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो की सौगात दी है. आज से 10-11 साल पहले मेरठ से दिल्ली का सफर करना बड़ी चुनौती होती थी. करीब 4-5 घंटे का समय लगता था, लेकिन आज 40 से 50 मिनट के अंदर आप मेरठ से दिल्ली का सफर पूरा कर पाएंगे.

25 से ज्यादा शहरों में चलने लगीं मेट्रो

पीएम मोदी ने कहा, “2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था. कांग्रेस के शासन में देश के सिर्फ 5 शहरों में ही मेट्रो चल पाई जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है. आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है.”

Exit mobile version