Vistaar NEWS

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, PM मोदी ने पहले दिन लिए 4 बड़े फैसले

PM Modi Inauguration Prime Minister's Office

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए कार्यालय 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया.

PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. नया ऑफिस प्रशासनिक कार्यों को आधुनिक और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए लगभग सभी सुविधाओं से लैस बनाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नए कार्यालय में वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, कानून और न्याय मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय तथा जनजातीय मामलों का मंत्रालय स्थित हैं. इसके अलावा इस परिसर में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. डिजिटल रूप से जुड़े ऑफिस, जनता से संपर्क के लिए अलग और व्यवस्थित जोन और रिसेप्शन की भी व्यवस्था की गई है.

पहले ही दिन मिली मंजूरी

पीएम मोदी ने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में पहले ही दिन काम शुरू करते ही कई अहम फैसलों पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसमें पीएम राहत योजना, लखपति दीदी का लक्ष्य दोगुना, किसानों के लिए बड़ा ऐलान और इसके अलावा स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी दी है.

13 फरवरी 1931 में दिल्ली बनी थी राजधानी

‘सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय एक ही परिसर में आ गए हैं, जो पहले अलग-अलग स्थानों पर संचालित होते थे. बता दें, 13 फरवरी को ही नई दिल्ली 1931 में औपचारिक रूप से भारत की राजधानी बनी थी. आज से इसे 95 साल पूरे हो गए हैं. शायद यही वजह रही होगी कि ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन की डेट 13 फरवरी रखी गई.

ये भी पढ़ेंः राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल

1189 करोड़ की लागत से बना नया PMO

बता दें, साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में पिछले 80 सालों से कैबिनेट मीटिंग होती आई है. लेकिन अब आज से साउथ ब्लॉक में कैबिनेट की मीटिंग नहीं होगी. नए कार्यालय सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय, सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में NSA एवं राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय बनाया गया है. जिसकी कुल लागत 1,189 करोड़ रुपए है. यह लगभग 2 लाख 26 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है.

Exit mobile version