Vistaar NEWS

PM Modi Israel Visit: नेतन्‍याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर किया पीएम मोदी का वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर, क्यों खास है ये दौरा?

प्रधानमंत्री मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू

प्रधानमंत्री मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़ते हुए पीएम मोदी के गले मिले. साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर पीएम मोदी का स्वागत किया गया. बता दें कि पीएम मोदी 9 साल के बाद इजरायल के दौरे पर पहुंचे हैं. ये उनकी दूसरी इजरायल यात्रा है. नेतन्याहू ने तेल अवीव में एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरते हुए मोदी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी, इजरायल में आपका स्वागत है.’

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने इजरायली पीएम द्वारा भव्य स्वागत को लेकर एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, ‘इजराइल पहुंच गया… प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी द्वारा हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किए जाने से मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत-इजराइल मित्रता को मजबूत करने वाले सार्थक परिणामों की आशा करता हूं.’

पीएम मोदी के इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल में आपका स्वागत करना बड़े सम्मान की बात है. आपका स्वागत है…’

कई मायनों में खास है ये दौरा

पीएम मोदी का ये इजरायली दौरा कई मायनों में खास होने वाला है. दोनों ही देश रणनीतिक साझेदारी की बात कर रहे हैं. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को केवल एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के बजाय भारत-इजरायल संबंधों की उस लंबी ऐको केवल एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के बजाय भारत-इजरायल संबंधों की उस लंबी ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा कहा जा रहा है. इजरायल की तरफ से कहा गया है कि पीएम मोदी और नेतन्याहू इजरायल और भारत के बीच आर्थिक, सुरक्षा और डिप्लोमैटिक क्षेत्रों में कई समझौतों पर साइन करेंगे.

Exit mobile version