Vistaar NEWS

‘फ्री ट्रेड को जल्द देंगे अंतिम रूप’, इजरायल में PM मोदी बोले- दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं

pm modi israel visit

पीएम मोदी ने याद वाशेम का दौरा किया

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपनी इजरायल यात्रा के दूसरे दिन यानी गुरुवार (26 फरवरी) को येरूशलम के ‘याद वाशेम’ (Yad Vashem) पहुंचे. यहां पीएम ने हिटलर के समय मारे गए लगभग 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति इसाक हर्जोग (Isaac Herzog) से मुलाकात की और उन्हें भारत आने का न्योता दिया. इसके बाद उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

‘दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं’

पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इजरायल दोनों देश इस एक बात पर सहमत हैं कि इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है. हम कंधे से कंधा मिलाकर आंतकवाद और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ खड़े रहे हैं, आगे भी ये जारी रहेगा.

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी एशिया में शांति और स्थिरता भारत की सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है. यही वजह रही है कि हमने हमेशा ही संवाद और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है. यही मांग ग्लोबल साउथ की भी है. गाजा पीस प्लान शांति की दिशा में एक रास्ता है, भारत ने इन कोशिशों का समर्थन किया है.

‘फ्री ट्रेड डील को जल्द अंतिम रूप देंगे’

फ्री ट्रेड डील का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल का रिश्ता विशेष रणनीतिक रहा है. इसे हमने ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ तक ले जाने का फैसला लिया है. ये ऐतिहासिक फैसला है. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम जल्द ही फ्री ट्रेड डील को अंतिम रूप देंगे.

ये भी पढ़ें: CM योगी ने 500 KMPH की रफ्तार से दौड़ने वाली ‘मैग्लेव’ पर की सवारी, जापान में हवा में तैरती ट्रेन में मुस्कराते नजर आए, VIDEO

UPI को लेकर हुआ समझौता

इजरायल के साथ UPI को लेकर हुए समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने (भारत और इजरायल) क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पार्टनरशिप स्थापित करने का फैसला लिया है. इससे AI, क्वांटम और क्रिटिकल खनिज जैसे क्षेत्रों में सहयोग से रिश्तों को नई दिशा मिलेगी. मुझे खुशी है कि इजरायल में यूपीआई के उपयोग को लेकर समझौता हुआ है.

Exit mobile version