PM Modi Meet BJP New Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देर रात तक भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से मुलाकात की. बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गई. यह BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से 17 अगस्त को 65 सदस्यीय टीम घोषित किए जाने के बाद पहली मुलाकात थी. प्रधानमंत्री और भाजपा की नई टीम के साथ मुलाकात करीब साढ़े चार घंटे तक चली. इस बैठक में संगठन के विस्तार के साथ-साथ जेन-जी और युवाओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया.
14 साल से ऊपर के युवाओं पर फोकस
युवाओं पर ध्यान केंद्रित कर पार्टी 14 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष ‘युवा संवाद’ अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पांच नेताओं की टीम बनाई गई है. BJP का फोकस 14 साल और उससे ज्यादा उम्र के युवाओं पर रहेगा. इसमें Gen Z और Gen Alpha के युवा शामिल होंगे.
कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी को बड़ा संदेश
इस बैठक का विश्लेषण करते हुए विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने बताया कि अक्सर जब भाजपा कोई राज्य का चुनाव या कोई भी बड़ा चुनाव जीतती है तब पीएम मोदी पार्टी कार्यलय पहुंचते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं. इस दौरान वह कहते हैं कि कार्यकर्ताओं की वजह से ही पार्टी मजबूत हो रही है. ठीक इस बैठक में भी पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ये संदेश दिया है कि आगे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को किस तरह से काम करना है.
सभी बैठकों में युवाओं पर फोकस
उन्होंने कहा कि भाजपा की इस बैठक साथ-साथ नितिन नवीन की भी सभी बैठकों में युवाओं पर भी फोकस किया गया है. जिन युवाओं को ऐसा लग रहा है कि हमारी बात नहीं सुनी जा रही और वे अब केवल प्रदर्शन का रास्ता ही अपना रहे हैं, इन्हें कैसे साधा जाएं. इसी तरह के कई मुद्दों पर भाजपा के नई केंद्रीय टीम के साथ पीएम मोदी ने करीब साढ़े 4 घंटे तक बैठक की है.
Organisational meetings are all about new ideas and perspectives aimed at strengthening the Party and deepening connect with the people.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2026
Great interaction with fellow Party colleagues and the new organisational team!@BJP4India pic.twitter.com/Nq0gC6BoSu
कांग्रेस का सीधा प्लान, युवाओं के सहारे ही हो सकती है वापसी
वहीं युवाओं के लिए कांग्रेस की रणनीति के बारे में विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ ज्ञानेंद्र तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी छात्रों को लेकर जो ‘गूंज’ कार्यक्रम चला रहे हैं. इसका मकसद सीधा है कि कांग्रेस भी ये बताने की कोशिश कर रही है कि हम छात्रों को साथ हैं और हम छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर प्रयास कर रहे हैं. ये कोई विपक्ष और सत्ता पक्ष की बात नहीं है. सभी राजनीतिक दल इस समय युवाओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं.
नई टीम में 51 नए चेहरे
बता दें, बीजेपी ने 17 अगस्त को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की थी. जिसमें 65 सदस्य हैं. नितिन नवीन की इस नई टीम में 14 चेहरों को रिपीट किया गया है. वहीं, 51 नए चेहरों को शामिल किया गया है. राम माधव और स्मृति ईरानी जैसे नेताओं को फिर से संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Wash & Wash Scam: करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 7 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त
