Paper Leak Big Warning: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में नीट परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पूरे मामले को घोर पाप बताते हुए कहा कि सभी राज्य सरकारों को इसके लिए मिलकर काम करना होगा, ताकि भविष्य में कभी भी पेपर लीक जैसी घटना न हो सके. फिलहाल, पेपर लीक का मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है. दिल्ली के जंतर मंतर में पिछले 24 दिनों से प्रदर्शन जारी है. पढ़ें पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा, सरकार पेपर लीक मामले में तुरंत कार्रवाई की है और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह भी ठहराया गया है. पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद दोबारा से परीक्षा भी कराई गई. इतना ही नहीं, इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. अब तक 13 लोग गिरफ्तार हुए हैं और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की गई है, ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हो सकें.
अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक
पीएम मोदी का बयान इस दौरान आया, जब देश में नीट पेपर लीक को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. देशभर के छात्रों और अभिवावकों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. पिछले करीब 24 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर में सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल की शुरुआत की है. हालांकि, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया है. लेकिन अभी भी प्रदर्शन जारी है. सोमवार को सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी के दो डेलीगेट्स को भी बुलाकर बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला.
ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का धरना जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा
जंतर-मंतर में जारी है प्रदर्शन
हालांकि, सरकार का कहना है कि पेपर लीक से जुड़े किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. फिलहाल, दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन जारी है. देशभर से आए छात्रों की भारी भीड़ जमा है. इस प्रदर्शन को लेकर देश के कई दिग्गजों ने भी समर्थन किया है. 20 जुलाई से संसद की कार्रवाई भी शुरू हो गई है. जिसकी वजह से यह मुद्दा और गरमा गया.
