Vistaar NEWS

‘किसी भी परेशानी में सरकार आपके साथ…’,पीएम मोदी ने नए सहयोगी सांसदों से की मुलाकात

सांसदों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी

सांसदों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी

PM Modi NDA MPs Meeting: संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. इस सत्र से पहले तमाम राजनीतिक दलों में बगावत देखने को मिली थी. ममता बनर्जी की टीएमसी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना, आम आदमी पार्टी से कई सांसदों ने बगावत करते हुए एनडीए का दामन थामा था. सांसदों के इस दलबदल का उनकी पुरानी पार्टी शुरुआत से ही विरोध कर रही हैं. इन सब के बीच अब इन सांसदों से पीएम मोदी ने मुलाकात की है.

संसद के मॉनसून सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हाल ही में एनडीए के साथ आए सांसदों के साथ नाश्ते पर विशेष बैठक की. इस दौरान उन्होंने सांसदों को भरोसा दिलाया. पीएम मोदी ने कहा कि विकास कार्यों या संसदीय जिम्मेदारियों से जुड़ी किसी भी चुनौती में केंद्र सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी.

पीएम मोदी की सांसदों से अपील

बैठक में प्रधानमंत्री ने सांसदों से संसद की कार्यवाही में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रभावी बहस के लिए संसदीय इतिहास और उपलब्ध दस्तावेजों का अध्ययन करना बेहद जरूरी है. क्योंकि इससे विषयों की बेहतर समझ विकसित होती है.

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि एनडीए केवल राजनीतिक गठबंधन नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है। उन्होंने सांसदों को आश्वस्त किया कि यदि किसी विकास परियोजना में कोई प्रशासनिक या अन्य अड़चन आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क कर सकते हैं.

शिवसेना सांसदों को पीएम मोदी ने दिलाया भरोसा

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए सांसदों से अलग से भी बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. हर हाल में एनडीए उनके साथ ही है. पीएम ने सांसदों से यह बात इसलिए भी कही क्योंकि उनके दल बदल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है. यही वजह है कि पीएम मोदी ने सांसदों को साथ रहने का भरोसा दिलाया है.

ये भी पढ़ें:रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च, AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी स्‍याही

Exit mobile version