Vistaar NEWS

प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री, अतिरिक्त प्रभार मिला, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ऐलान

pralhad joshi education minister

प्रह्लाद जोशी, शिक्षा मंत्री

Pralhad Joshi: कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को देश के नए शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार ने ऐलान किया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है. प्रह्लाद जोशी के पास कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी पहले से ही है.

धारवाड़ से पांच बार के सांसद हैं

कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से प्रह्लाद जोशी पांच बार के सांसद हैं. प्रधानमंत्री के विश्वासपात्रों में माने जाते हैं. मोदी सरकार 2.0 में कई अहम मंत्रालयों की कमान संभाल चुके हैं. इनमें कोल, माइंस और संसदीय कार्य मंत्रालय शामिल हैं. वर्तमान में मोदी सरकार में मंत्री रहने के साथ-साथ इंटरनेशनल सोलर अलाएंस के प्रेसिडेंट हैं.

अब आगे क्या होगा?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शनिवार (25 मई) को खत्म हो गया. नीट पेपर लीक से जुड़े मामले और इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो जारी किया. इसके साथ सख्त एक्शन लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें, अमित शाह से मुलाकात करेंगे देवेंद्र फडणवीस, श्रीकांत शिंदे के नाम पर चर्चा तेज

वहीं, मोदी कैबिनेट में पेपर लीक से जुड़े विधेयक को मंजूरी दे दी गई. ये बिल सोमवार (27 जुलाई) को सदन में पेश किया जाएगा. CJP का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार और जिन छात्रों ने आत्महत्या की, उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

Exit mobile version