प्रशांत किशोर ने छोड़ा घर, अगले विधानसभा चुनाव तक आश्रम में रहेंगे, जानिए क्या है प्लान?
प्रशांत किशोर
PK Moves To Ashram Today: जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने अगले चुनाव तक के लिए आश्रम में शिफ्ट होने का फैसला किया है. बुधवार को उन्होंने पटना के बाहर इलाके में स्थित आश्रम में शरण ली और वहीं से आगामी चुनाव तक राजनीतिक गतिविधियों को सक्रिय रखेंगे. प्रशांत किशोर के अनुसार, जब तक उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में अपनी जगह नहीं बना लेती. जब तक आश्रम में ही रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर मंगलवार की रात को ही अपने पटना आवास से निकल गए थे.
प्रशांत किशोर ने आश्रम में शिफ्ट होने के बाद मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि कल रात मैं पटना में जिस जगह पर रहता था. अब वहां से निकल आया हूं. अब मेरा नया ठिकाना आईआईटी पटना के पास ‘बिहार नवनिर्माण आश्रम’ होगा. जब तक बिहार का अगला विधानसभा चुनाव नहीं हो जाता. तब तक मैं यहीं रहूंगा. मुझे पूरी उम्मीद है कि जन सुराज पार्टी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होगी.
ईंधन की कीमतें बढ़ने का दावा
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को मतदान करते समय अपने बच्चों के भविष्य के बारे में जरूर सोचना चाहिए. उन्हें पीएम मोदी, नीतीश या लालू जैसे नेताओं के बहकावे में आने से बचना चाहिए. पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर भी प्रशांत किशोर ने बात की. उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं और खाद की कमी हो सकती है.
ये भी पढ़ेंः ‘बंगाल के सभी मदरसों में वंदे मातरम जरूरी…’, सुवेंदु सरकार का नया फरमान
25 एकड़ के आवास में रहते हैं सीएम सम्राट
प्रशांत किशोर ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर कहा कि बिहार देश के सबसे गरीब राज्यों में होने के बावजूद जमकर फिजूलखर्ची की जा रही है. सीएम 25 एकड़ के आवास में रहते हैं. जरा सोचिए, यहां कितना खर्च आता होगा. हमने तो यह भी सुना है कि इसे और बड़ा करने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी का विवाद कोई नया नहीं है. विधानसभा चुनाव से पहले भी प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.