Vistaar NEWS

वायनाड में BSNL की बदहाल सेवा पर प्रियंका गांधी सख्त, संचार मंत्री सिंधिया से की बड़ी मांग

प्र‍ियंका गांधी और ज्‍योत‍िराद‍ित्‍य स‍िध‍िंया

प्र‍ियंका गांधी और ज्‍योत‍िराद‍ित्‍य स‍िध‍िंया

Priyanka Gandhi letter jyotiraditya Scindia: केरल के वायनाड के लोग इन द‍िनों खराब नेटवर्क के कारण खासे परेशान हैं. आम लोगों को बेहतर मोबाइल और इंटरनेट सुविधा दिलाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सुधार की अपील की है. उन्होंने BSNL सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी मजबूत करने की मांग उठाई है.

प्रियंका गांधी ने पत्र के माध्यम से बताया कि वायनाड के कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं. खासकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी की जरूरत है. वहां मौजूद लोग नेटवर्क न होने के कारण बहुत परेशान हैं.

उन्होंने कहा कि आज के समय में इंटरनेट केवल सुविधा नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं और रोजगार से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है. ऐसे में मजबूत नेटवर्क व्यवस्था लोगों के जीवन को आसान बना सकती है.

प्रियंका ने क्‍या-क्‍या कहा?

प्रियंका गांधी ने संचार मंत्रालय से BSNL नेटवर्क को अपग्रेड करने, कवरेज बढ़ाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया. उनका कहना है कि वायनाड जैसे पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है.

गौरतलब है कि BSNL देश की प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनियों में से एक है.  ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी सेवाओं को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जाता रहा है. प्रियंका गांधी इससे पहले भी वायनाड के लोगों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को उठाती रही हैं. उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को संसद और सरकार तक पहुंचाने की बात कही है.

अब देखना होगा कि संचार मंत्रालय और BSNL की ओर से इस मांग पर क्या कदम उठाए जाते हैं. बहरहाल प्रियंका के पत्र पर अब तक ज्‍योतिरादित्‍य स‍िंध‍िया ने कुछ भी जवाब नहीं द‍िया है.

ये भी पढ़ें:जंतर-मंतर साजिश से VIP निगरानी तक! बंगाल में कथित आतंकी नेटवर्क का खुलासा

Exit mobile version