लखनऊ में सैलरी बढ़ाने के लिए प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- शोषण हो रहा, खींचकर ले गई पुलिस, Video

Lucknow Protest: लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ महिला कर्मचारियों को पुलिस ने जबरदस्ती सड़क से उठाकर बस में ठूस दिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Lucknow protest

लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

Lucknow Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. गुरुवार को शुरू हुआ यह प्रदर्शन काफी देर तक चला, जो अभी खत्म नहीं हुआ है. अब इस प्रदर्शन ने न सिर्फ सैलरी, बल्कि कर्मचारियों के साथ हुए व्यवहार को लेकर भी विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल, महिला कर्मचारियों के साथ पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिसका सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है. फिलहाल, महिलाओं के साथ किए गए व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

दरअसल, लखनऊ में सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया तो प्रसाशन ने उन्हें अपनी बात रखते हुए प्रदर्शन को खत्म करने की बात कही, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने प्रसाशन की एक नहीं सुनी. बल्कि करीब 200 से ज्यादा कर्मचारी नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ कूच करने लगे. इस दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिस महिला कर्मचारियों को खींच-खींच कर बसों में भरते नजर आ रही है.

सड़कों से खींचकर बसों में ठूसा

जब कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे होते हैं. इस दौरान कुछ महिलाएं खड़े होकर और कुछ बैठकर नारेबाजी करने लगती हैं. तभी अचानक पुलिस कार्रवाई शुरू कर देती है, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. इसके बाद पुलिस ने जबरदस्ती कर्मचारियों को खींचकर बस में ठूस दिया. इस घटना के बाद महिला कर्मचारियों में काफी गुस्सा है. उन्होंने कहना है कि पुलिस ने उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया. हम अपने हक की बात रखने गए थे, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग शुरू कर दिया. हमें गुनाहगार की तरह खींचा गया.

ये भी पढे़ंः मिडिल ईस्ट जंग की वजह से आसमान छू रही कच्चे तेल की कीमत, जानें आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

क्यों किया था प्रदर्शन?

यह प्रदर्शन सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों का है. जहां कर्मचारी अपनी बेतन को बढ़ाने के लिए मांग की थी. उनका कहना है कि 7,000 रुपए की सैलरी में आज के समय गुजारा करना बहुत मुश्किल हो रहा है. लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. इसलिए मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा. फिलहाल, इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

ज़रूर पढ़ें