Vistaar NEWS

पंजाब में मरे हुए किसानों ने चुराया नहर का पानी? FIR दर्ज, यूनियन ने उठाई ये मांग

FIR filed against Dead farmers

पंजाब में मरे हुए किसानों के नाम FIR दर्ज

FIR filed against Dead farmers: पंजाब के फरीदकोट जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको भी हैरान कर देगा. क्योंकि पुलिस ने नहर का पानी चुराने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 43 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इस लिस्ट में उनका भी नाम शामिल है, जिनकी कई साल पहले मौत हो चुकी है. इस खबर के बाद हड़कंप मच गया. किसान संगठनों ने एफआईआर को पूरी तरह से वापस लेने की मांग उठाई है. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है मामला?

दरअसल, पुलिस ने नहर से पानी चुराने के आरोप में 43 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. जिसमें कुछ ऐसे भी किसानों के नाम शामिल थे, जिनकी मौत काफी समय पहले हो चुकी है. जब इसकी जानकारी लोगों को लगी तो एक नया विवाद शुरू हो गया. लोगों ने पुलिस की जांच और काम करने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, बाद में पुलिस ने इसे अपनी गलती माना और सुधार करने की बात कही.

किसान संगठनों ने की मांग

नहर से पानी चोरी को लेकर किसान संगठनों ने कहा कि इन दिनों ज्यादातर किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए नहर का नहीं, बल्कि अपने ट्यूबबेल का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करना विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हैं. अगर विभाग को लगता है कि किसानों ने सचमुच पानी की चोरी की है, तो उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाए, न की निर्दोष किसानों को शामिल किया जाए.

ये भी पढ़ेंः कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया ये टैक्स

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा, हमसे गलती हुई है, इस गलती को स्वीकार कर रहे हैं. यह एफआईआर नहर विभाग के कार्यकारी अभियंता की रिपोर्ट पर हुई थी. उसी रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. बाद में पता चला कि इसमें कुछ ऐसे किसानों का भी नाम शामिल है, जिनकी मौत हो चुकी है.

Exit mobile version