Vistaar NEWS

Kisan MahaChaupal: भोपाल में किसान महाचौपाल में शामिल हुए राहुल गांधी, बोले- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोका गया

Rahul Gandhi In Bhopal

राहुल गांधी

Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल में आज मंगलवार, 24 फरवरी को कांग्रेस ने किसान महाचौपाल बुलाई है. जिसमें शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं. महाचौपाल में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहुंचे हैं. अब जवाहर चौक में किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे किसान महाचौपाल में शामिल होने के लिए दोपहर 1 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे हैं, तो वहीं राहुल गांधी 2 बजे के बाद भोपाल पहुंचे. एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल और खड़गे का स्वागत किया. एयरपोर्ट से निकलने के बाद रास्ते में कई जगहों पर स्वागत हुआ. एयरपोर्ट से होते हुए दोनों नेता न्यू मार्केट के पास जवाहर चौक पहुंचें. जहां किसान महाचौपाल को संबोधित किया.

पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया

किसान महाचौपाल में संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया. मैनें स्पीच शुरू किया, मुझे रोका गया. फिर शुरू की, फिर रोका गया. राहुल गांधी ने नरवाड़े की किताब का भी जिक्र किया.

4 महीने रुकी हुई थी डील

राहुल गांधी बोले, ये डील चार महीने रुकी हुई थी. उन्होंने हिंदुस्तान के किसानों को बेच दिया. हमारा सारा डेटा दे दिया. राहुल गांधी ने कहा कि अभी मैं आ रहा था तो देखा कि हर जगह अडाणी आईसीसी, जहां देखा हर जगह सिर्फ अडाणी. ये जो अडाणी है मामूली कंपनी नहीं है. ये भाजपा और नरेंद्र मोदी का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है.

PM मोदी को किया चैलेंज

राहुल गांधी ने कहा, उन्होंने ये जो डील की है. वह डील नहीं है, इनके दिल में तीर है. अमेरिका में एक और चीज हुई. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रंप टैरिफ को रद्द करेंगे और कर भी दिया. लेकिन पीएम मोदी ने कुछ नहीं बोला. मैं उनको चैलेंज करता हूं कि दम है तो अमेरिका और यूएस की डील को रद्द करके दिखाएं. ये ऐसा नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा, मोदी ने किसानों को खत्म किया और हमारा डेटा दिया. टेक्सटाइल इंडस्ट्री को खत्म कर दिया. बांग्लादेश में जीरो प्रतिशत टैक्स लगाएंगे. ऐसे में हमारे इंडस्ट्री का क्या होगा? पीएम ने दवाब में सबकुछ दे दिया. मैं कांग्रेस के बब्बर शेरों से कहना चाहता हूं, आप किसी से डर नहीं सकते हैं. आपने ही इंडस्ट्री बनाई है. आपको डरने की जरूरत नहीं है.

क्या बोले खड़गे?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ छल किया. मोदी जी रोज उठकर चाय पर बात करते थे, तो क्या देश को बेचने की बात करते थे. पीएम सिर्फ मन की बात करते हैं और कांग्रेस को डराने का काम करते हैं, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है.

ये भी पढ़ेंः AI समिट प्रदर्शन मामला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब गिरफ्तार, पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

क्यों हुई महाचौपाल?

किसान महाचौपाल भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आयोजित की गई है. जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पहुंचकर अपनी बात रखी है.

Exit mobile version