Sultanpur Court: गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी शुक्रवार को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पहुंचे. कोर्ट में उन्होंने अपने बयान दर्ज करवाए. मामले में कोर्ट ने कांग्रेस नेता को आखिरी मौका देकर तलब किया था. वहीं पेशी के बाद राहुल गांधी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मुझ पर राजनीतिक आरोप लगाए गए हैं. मुझे सियासी साजिश के तहत फंसाया गया है.
‘राजनीतिक दुर्भावना के तहत केस दर्ज करवाया गया’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद शुक्रवार को यूपी के सुल्तानपुर की एमपी- एमएलए कोर्ट में पेश हुए. कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने अपने लगे आरोपों से इनकार कर दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके ऊपर राजनीतिक दुर्भावना के तहत केस दर्ज किया गया है.
राहुल गांधी लगभग 20 मिनट तक कोर्ट में रहे. वहीं अब मामले में सुनवाई की अगली तारीख कोर्ट ने 9 मार्च मुकरर्र की है. इसके पहले आखिरी बाद राहुल गांधी 26 जुलाई 2026 में कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन इसके बाद अदालत की कई तारीखों पर गैर हाजिर रहे. लेकिन जब इस साल 19 जनवरी को भी राहुल गांधी पेशी पर नहीं पहुंचे तो कोर्ट ने हिदायत देते हुए 20 फरवरी को पेश होने का आखिरी मौका दिया था.
8 साल पुराना है मामला
शुक्रवार को राहुल गांधी सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में जिस मामले में पहुंचे थे, वो 8 साल पुराना है. दरअसल साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने चुनावी रैली की थी. इस दौरान कांग्रेस नेता ने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उस समय अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष थे. राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी का पार्टी अध्यक्ष हत्या का आरोपी है. वहीं राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने सुल्तानपुर में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था.
ये भी पढे़ं: IAS Aditi Varshney: न बैंड-बाजा न बारात, इस आईएएस कपल ने DM ऑफिस में रचाई शादी, हो रहे सादगी के चर्चे
