Vistaar NEWS

बदसलूकी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, महिला पत्रकार ने की FIR की मांग

Rahul Gandhi complaint

महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने की राहुल गांधी की शिकायत

दिल्ली में 12 अक्टूबर को राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक (INDIA Alliance) के नेताओं के साथ स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था. इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हुए थे. इसी मार्च के दौरान महिला पत्रकार ऋचा पाराशर के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की होने का विवाद सामने आया था.

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

अब महिला पत्रकार ऋचा पाराशर ने 17 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के डीसीपी के पास राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है और FIR रजिस्टर्ड करने की मांग की है. बता दें कि ऋचा पाराशर तीन महीने की गर्भवती भी है. 12 अक्टूबर को हुईं धक्का-मुक्की वाली घटना के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुई थीं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

महिला पत्रकार ने की कार्रवाई की मांग

महिला पत्रकार की शिकायत में शिकायत में BNS, 2023 की धारा 74, 115(2), 131, 125 और 3(5) के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. धारा 74 महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल के इस्तेमाल से जुड़ी है, धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने की सजा से जुड़ी है.

महिला पत्रकार ने लगाए आरोप

महिला पत्रकार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बाहर निकलने के दौरान उन्होंने अपना माइक आगे किया, जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें कंधे से पकड़कर खींचा और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया. ऋचा ने कहा कि इस दौरान वह सीढ़ियों से गिर गई और उनका फोन भी टूट गया. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. जहां ऋचा ने कहा कि वह तीन महीने की प्रेगनेंट है.

भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरते हुए उनके व्यवहार को अशोभनीय बताया है. दूसरी ओर, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है और इसे उनके खिलाफ एक राजनीतिक दुष्प्रचार (प्रोपेगैंडा) करार दिया है.

ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर मुठभेड़! 2 आतंकी ढेर, केरन सेक्टर में सर्च ऑपरेशन जारी

Exit mobile version