Vistaar NEWS

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण पर राहुल का हमला! PM से कार्रवाई की मांग, 12 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’

राहुल गांधी

राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजधानी द‍िल्‍ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्‍होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी का मामला उठाया. जहां मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया था. राहुल ने कहा कि दल‍ितों पर सद‍ियों से अत्‍याचार होता चला रहा है. यही कारण है कि आज देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. इस पीसी के दौरान राहुल ने कहा कि वह 12 स‍ितंबर को मध्‍य प्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोध‍ित करेंगे.

राहुल ने कहा कि  एक तरफ भारत का संविधान है. अंबेडकर, गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल का संविधान. दूसरी तरफ़ BJP और RSS की विचारधारा है. भारत में अभी जो राजनीति हो रही है, वह इन्हीं दो विचारधाराओं के बीच है. हज़ारों सालों से इस देश में दलितों पर अत्याचार और हिंसा होती रही है.

उन्‍होंने कहा कि संविधान ने इसे गैर-कानूनी बना दिया, फिर भी आज भी स्कूलों में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाए जाते हैं.  फर्श पर झाड़ू-पोछा लगवाया जाता है. ज़रा सोचिए कि आने वाली पीढ़ी के दिमाग पर इसका क्या असर पड़ता है? बच्चे अपने कुछ साथियों को झाड़ू लगाते हुए देखते हैं, जबकि झाड़ू लगाने वाले उन साथियों को देखते हैं जिन्हें ऐसा नहीं करना पड़ता. यही भारत की सच्चाई है.

दल‍ितों की हालत आज भी खराब-राहुल

राहुल ने कहा कि आज भी दलितों को गांव के कुएं से पानी पीने की इजाजत नहीं है. उन्हें अपने निजी कुएं खोदने पड़े क्योंकि उन्हें गांव के आम कुएं का इस्तेमाल करने से रोका गया था. चाय की दुकानों पर आप दो तरह के कप देखते हैं. एक दोबारा इस्तेमाल होने वाला कांच का कप जिसे धोया जा सकता है, दूसरा पेपर या प्लास्टिक का कप जिसे इस्तेमाल के बाद फेंक दिया जाता है. प्लास्टिक या पेपर के कप दलितों के लिए होते हैं. जबकि कांच के कप दूसरों के लिए होते हैं. यही भारत की सच्चाई है. यही उत्तर प्रदेश की सच्चाई है, यही उत्तर भारत की सच्चाई है, और आप इसे शहरों और गाँवों में देख सकते हैं.

हमें अपने अध्‍यक्ष के लि‍ए इंसाफ चाह‍िए- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में हमारे CLP नेता एक मंदिर जाते हैं, और BJP नेता ‘शुद्धिकरण’ की रस्म निभाते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और संविधान को समर्पित कर दिया है. हल्द्वानी के रामलीला मैदान में भाषण देने जाते हैं. वहां भी शुद्धिकरण की रस्म निभाई जाती है. ऐसा कौन करता है?

राहुल ने आगे कहा कि ये BJP और RSS के लोग हैं. सिर्फ़ BJP और RSS के सदस्य ही ऐसा करते हैं, और यह एक अपराध है. राहुल ने कहा कि मुझे अपने अध्‍यक्ष के लिए इंसाफ चाह‍िए है. जब वे यह शुद्धिकरण करते हैं, तो वे असल में यही कह रहे होते हैं कि दलितों को छूना नहीं चाहिए, दलित अशुद्ध होते हैं.

ये भी पढ़ें: सज्जन कुमार की शोकसभा में शामिल होना BJP सांसदों को पड़ेगा भारी? न‍ित‍िन नवीन ने किया तलब

Exit mobile version