Vistaar NEWS

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर FIR, दलित समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप

राहुल गांधी

राहुल गांधी

Rahul Gandhi FIR Haldwani: उत्तराखंड के हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण यज्ञ’ को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज की गई है. यह केस अमित कुमार नाम के युवक की शिकायत पर दर्ज किया गया है. राहुल गांधी पर अपनी टिप्पणी के जरिए अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर दलितों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया रखने का आरोप भी लगाया था.

राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद मामले में मोड़ आ गया. श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. तहरीर देने वालों में विनोद आर्य और अमित कुमार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वाले न्यास के सदस्य  हैं.

तहरीर देने वालों ने तर्क दिया कि जिस तरह के आरोप राहुल गांधी की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं. वह पूरी तरह से गलत हैं. उनमें किसी तरह की कोई भी सच्चाई नहीं है. जिस जगह पर वह शुद्धिकरण का आरोप लगा रहे हैं, वह  भगवान राम का दरबार भी है. हम लोगों ने वहां  केवल साफ-सफाई की है.

राहुल गांधी जा सकते हैं हल्द्वानी

राहुल गांधी की ओर से इस FIR और लगाए गए आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.इसके साथ ही न ही किसी बड़े कांग्रेसी नेता का अभी कोई बयान सामने आया है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आज यानी कि सोमवार को राहुल गांधी खुद हल्द्वानी जा सकते हैं. हालांकि अब तक किसी भी कांग्रेस के नेता के तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है.

कांग्रेस की नई रणनीति

कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि आज यानी सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस नेता अपने-अपने इलाकों के थानों, कोतवालियों और पुलिस चौकियों में पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाएंगे. कुल मिलाकर यह मामला अभी शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है.

किन धाराओं में हुआ मामला दर्ज?

राहुल गांधी की इसी टिप्पणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. FIR में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 और 299 के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:‘Gen Z क्या बला है भाई…’, बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा बोले – मैं इस शब्द को अस्वीकार करता हूं

Exit mobile version