Rahul Gandhi Friendship Day: फ्रेंडशिप डे के मौके पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा मैसेज शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ फेमस ‘फिंगर हार्ट’ जेस्चर बनाया, जिसे आज की युवा पीढ़ी, खासकर के-पॉप संस्कृति से जुड़े लोग, स्नेह और दोस्ती का प्रतीक मानते हैं. इस हल्के-फुल्के अंदाज ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी है.
राहुल गांधी ने अपने मैसेज में बताया कि वे खुद को आज भी सीखने वाला विद्यार्थी मानते हैं. हर दिन कुछ नया जानने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि फ्रेंडशिप डे पर उन्होंने इस खास जेस्चर का मतलब जाना और इसी के जरिए सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं. उनका यह संदेश सरल और पॉजिटिव अंदाज में सामने आया.
जमकर वायरल हो रही पोस्ट
उनकी पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे युवाओं से जुड़ने की कोशिश बताया, जबकि कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि राहुल गांधी अब ‘जेन-ज़ी ट्रेंड’ को भी अपनाने लगे हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस बात की तारीफ की कि एक सीनियर नेता नए दौर की फेमस अभिव्यक्तियों को समझने और अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं.
कहां से शुरू हुआ ‘फिंगर हार्ट’
‘फिंगर हार्ट’ जेस्चर की शुरुआत दक्षिण कोरिया से मानी जाती है. अंगूठे और तर्जनी को मिलाकर बनाया जाने वाला यह संकेत दुनिया भर में प्यार, सम्मान और अपनापन व्यक्त करने का आसान माध्यम बन चुका है. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ यह जेस्चर कई देशों में लोकप्रिय हुआ है. और अब भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच भी आम हो चुका है.
ये भी पढ़ें: वायनाड में BSNL की बदहाल सेवा पर प्रियंका गांधी सख्त, संचार मंत्री सिंधिया से की बड़ी मांग
