Vistaar NEWS

चीन को लेकर क्या बोलना चाहते थे राहुल गांधी जो मच गया बवाल? राजनाथ से लेकर अमित शाह ने किया विरोध

Rahul gandhi in Parliament

राहुल गांधी

Parliament Budget Session: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज डोकलाम मुद्दे पर पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की किताब और बाद में एक मैग्जीन आर्टिकल को लेकर मुद्दा उठाया. इस दौरान जब राहुल गांधी बोलने के लिए खड़े हुए तो जमकर हंगामा हुआ. जहां राहुल गांधी ने किताब का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधने का प्रयास किया तो वहीं सत्ता पक्ष के नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं. काफी देर तक सदन में हंगामेदार स्थिति बनी रही. बाद में सदन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया.

राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में डोकलाम पर आर्मी चीफ नरवणे को कोट करते हुए बोलना शुरू किया तो राजनाथ सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) वह किताब सदन के सामने पेश करें, जिससे वह कोट कर रहे हैं, क्योंकि जिस किताब का वह ज़िक्र कर रहे हैं, वह पब्लिश नहीं हुई है.”

राहुल गांधी सदन को कर रहे गुमराह: राजनाथ सिंह

इस पर राहुल गांधी ने एक कागज दिखाते हुए कहा कि यह 100 प्रतिशत ऑथेंटिक है. इसके बाद जब राहुल गांधी ने कहा कि यह किताब सरकार प्रकाशित ही नहीं होने दे रही है. तब राहुल गांधी को रोकते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने विवाद खुद ही समाप्त कर दिया. वे खुद कह रहे हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है. इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि जब यह किताब प्रकाशित ही नहीं हुई तो इसका उल्लेख कहां से किया जा रहा है. राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं.

सदन में बहस कानूनों के हिसाब से करनी होगी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि अखबर की कटिंग और किताब पर चर्चा की परंपरा नहीं रही है. इसका पालन करिए. इस दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, “स्पीकर ने फैसला दिया है कि मैगजीन या अखबारों के आर्टिकल को सदन में कोट नहीं किया जा सकता. सदन में बहस कानूनों के हिसाब से होनी चाहिए.”

ये भी पढ़ेंः 1.39 लाख करोड़ रुपए से खरीदे जाएंगे ‘स्वदेशी’ हथियार, राफेल से लेकर सबमरीन और एयर डिफेंस सिस्टम पर जोर

हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित

Exit mobile version