दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन के सांसदों द्वारा संसद से चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय की ओर निकाले जा रहे मार्च के दौरान भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला. पूरे दिन विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया, लेकिन शाम होते-होते हालात बेकाबू होने लगे. दिल्ली पुलिस ने शाम होते ही सड़कों पर बैठे विपक्षी दलों के प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कवायद तेज कर दी. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया.
आकाशवाणी भवन पर चल रहा था धरना
INDIA गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली पुलिस के अधिकारी आकाशवाणी भवन परिसर में पिछले 5 घंटे से ज्यादा समय से धरना दे रहे लोकसभा LoP राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं का धरना खत्म कर परिसर को खाली कराने के लिए पहुंचे. इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई.
#WATCH | दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिया। INDIA गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। (सोर्स: कांग्रेस) https://t.co/WgfvIhobhj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2026
इसी दौरान राहुल गांधी, पवन खेड़ा, प्रिंयका गांधी के साथ-साथ कांग्रेस महासचिव और सांसद के. सी. वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत कांग्रेस के अन्य सांसदों को हिरासत में लिया गया और उन्हें पुलिस बस में देखा गया.
कांग्रेस ने जताई नाराजगी
आकाशवाणी भवन परिसर में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना खत्म कराने पहुंची पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस पार्टी ने नाराजगी जताई है. कांग्रेस ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके कहा, ‘मोदी-शाह ने आकाशवाणी भवन में पुलिस भेज दी है, जो जबरन नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसदों को उठा रही है. मोदी पुलिसिया दमन के बल पर आवाज दबाना चाहते हैं, लेकिन याद रखें- अब ये हुंकार दबने वाली नहीं है, गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा.’
मोदी-शाह ने आकाशवाणी भवन में पुलिस भेज दी है, जो जबरन नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी और सांसदों को उठा रही है। मोदी पुलिसिया दमन के बल पर आवाज दबाना चाहते हैं, लेकिन याद रखें- अब ये हुंकार दबने वाली नहीं है, गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा। https://t.co/RmSh9N8i5t
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
INDIA ब्लॉक ने आज के इस मार्च को ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ नाम दिया है. प्रोटेस्ट में जिन 19 विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए हैं, उनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J) हैं.
